iQOO और Xiaomi के स्मार्टफोन हुए महंगे, यहां देखें नई कीमतों की पूरी लिस्ट

iQOO ने भारत में कई हाई-एंड और प्रीमियम स्मार्टफaन की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसकी वजह शायद मेमोरी की कमी का संकट है। इसके अलावा, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भी Redmi Turbo 5 की कीमत बढ़ा दी है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Turbo सीरीज का पहला हैंडसेट है।

अपडेटेड Aug 15, 2026 पर 4:21 PM
iQOO और Xiaomi के स्मार्टफोन हुए महंगे

iQOO ने भारत में कई हाई-एंड और प्रीमियम स्मार्टफaन की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसकी वजह शायद मेमोरी की कमी का संकट है। इसके अलावा, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भी Redmi Turbo 5 की कीमत बढ़ा दी है। यह भारत में लॉन्च होने वाला Turbo सीरीज का पहला हैंडसेट है। बता दें कि यह कदम तब उठाया गया है जब कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने अलग-अलग डिवाइस की कीमतें बढ़ा रही हैं।

iQOO 15R, iQOO 15, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 5: नई कीमतें

स्मार्टफोन वेरिएंट नई कीमत कीमत में बढ़ोतरी
iQOO 15 12GB + 256GB ₹85,999 ₹13,000
iQOO 15 512GB ₹93,999
iQOO 15R 8GB + 256GB ₹53,999 ₹9,000
iQOO 15R 12GB + 256GB ₹59,999 ₹9,000
iQOO 15R 12GB + 512GB ₹66,999 ₹9,000
iQOO Neo 10 8GB + 256GB ₹43,999
iQOO Neo 10 12GB + 256GB ₹48,999
Redmi Turbo 5 8GB + 256GB ₹41,999 ₹4,000
Redmi Turbo 5 12GB + 256GB ₹46,999

भारत में iQOO के तीन स्मार्टफोन - iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 - की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फ्लैगशिप iQOO 15 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गी है। इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत अब ₹85,999 है। यह इसके लॉन्च के समय की ₹72,999 की कीमत से ₹13,000 ज्यादा है। वहीं, इसका 512GB मॉडल अब ₹93,999 में मिल रहा है।


इसके बाद, iQOO 15R के बेस 8GB + 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत अब ₹53,999, 12GB + 256GB मॉडल की ₹59,999 और 12GB + 512GB वैरिएंट की ₹66,999 है। लॉन्च के बाद से इस फोन की कीमत में ₹9,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, iQOO Neo 10 के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹43,999 है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत अब ₹48,999 है। बता दें कि यह फोन पिछले साल मई में बेस मॉडल 8GB + 128GB ऑप्शन के लिए ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भी अपने Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। अब इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 46,999 रुपये है।

बता दें कि Redmi Turbo 5 को करीब दो महीने पहले 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी इसके बेस मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 120Hz डिस्प्ले... Motorola ने लॉन्च किया धांसू फोन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।