iQOO Z11 आ रहा है धमाल मचाने! 9020mAh बैटरी, 144Hz AMOLED और 90W चार्जिंग से होगा लैस

iQOO Z11 भारत में 12 दिनों में लॉन्च होने वाला है और ऐसे में ब्रांड ने पहले ही इस डिवाइस की कुछ खास खूबियां बता दी हैं। टीजर के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा और इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर होगा। जबकि इसके पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रिंग फ्लैश देखने को मिलेगा।

अपडेटेड Aug 08, 2026 पर 3:14 PM
iQOO Z11 की लॉन्च डेट कंफर्म! 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

iQOO Z11 को भारत में लॉन्च होने में सिर्फ 12 दिन बचे हैं और ऐसे में ब्रांड ने पहले ही इस डिवाइस की कुछ खास खूबियां बता दी हैं। टीजर के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा और इसमें MediaTek Dimensity प्रोसेसर होगा। इसके पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ रिंग फ्लैश भी देखने को मिलेगा। वहीं, बैक पैनल के निचले हिस्से पर iQOO की ब्रांडिंग दी गई है। अब आइए जानकारियों के आधार पर जानते हैं कि iQOO Z11 में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।

भारत में iQOO Z11 की कीमत और लॉन्च डेट

यह कन्फर्म हो चुका है कि iQOO Z11 भारतीय बाजार में 20 अगस्त, 2026 को लॉन्च होगा। हालांकि, अभी तक फोन की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी। यह भी कन्फर्म हो गया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन Celestial Blue और Aurora Green में उपलब्ध होगा।


iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही इस फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में शायद 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

अटकलें हैं कि यह फोन Android 16 पर चल सकता है और इसके ऊपर कंपनी का OriginOS 6.0 इंटरफेस देखने को मिल सकता है। पावर के लिए फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो, iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी शूटर और एक सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए, फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung का नया 200MP ISOCELL HPC सेंसर पेश, कम रोशनी में भी मिलेगी शानदार फोटो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।