iQOO ला रहा है 15 हजार का पावरफुल स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा AI फीचर्स

iQOO ने हाल ही में अपनी Z सीरीज के एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देनी शुरू की है। पहले माना जा रहा था कि यह iQOO Z11 होगा, लेकिन अब Vivo के इस सब-ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि नया फान iQOO Z11 Lite के नाम से भारत में आएगा।

अपडेटेड Jul 07, 2026 पर 4:27 PM
iQOO ला रहा है 15 हजार का पावरफुल स्मार्टफोन

iQOO ने हाल ही में अपनी Z सीरीज के एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देनी शुरू की है। पहले माना जा रहा था कि यह iQOO Z11 होगा, लेकिन अब Vivo के इस सब-ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि नया फान iQOO Z11 Lite के नाम से भारत में आएगा। इसके अलावा, एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसकी उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है। टीजर के मुताबिक, iQOO Z11 Lite में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। इसके साथ ही फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है, जिससे इसके अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

iQOO Z11 Lite जल्द ही भारत में होगा लॉन्च

मंगलवार को X पर एक पोस्ट में, iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने घोषणा की कि iQOO Z11 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर पोस्टर से आने वाले हैंडसेट का डिजाइन पता चलता है। तस्वीर के अनुसार, iQOO Z11 Lite में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इसके अलावा, फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ एक पिल शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इस कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश और रिंग लाइट भी दी गई है।


टीजर में फोन को ऑफ-व्हाइट कलर शेड में देखा गया है। इसके दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिए जाएंगे, जबकि पीछे के पैनल के नीचे बीच में iQOO की ब्रांडिंग दिखाई देगी। वहीं, फोन के बाईं तरफ कोई बटन नहीं होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, भारत में iQOO Z11 Lite के लिए एक खास माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। इससे कन्फर्म होता है कि यह स्मार्टफोन भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

माइक्रोसाइट के अनुसार, iQOO Z11 Lite में Vivo का OriginOS मिलेगा और इसमें AI बेस्ड फीचर्स भी दिए जाएंगे।

वहीं, टिप्स्टर Debayan Roy (@GadgetsData) ने फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO Z11 Lite में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Z11 Lite में 6.74-इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन होगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी हो सकता है, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि भारत में इस हैंडसेट की कीमत लगभग 15,000 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 8 इस महीने हो सकता है लॉन्च कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।