Samsung Galaxy Z Flip 8 इस महीने हो सकता है लॉन्च कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy Z Flip 8: Samsung इस महीने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अगले जनरेशन को लॉन्च कर सकता है और हमेशा की तरह, इस लाइनअप में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले डिवाइस में से एक Galaxy Z Flip 8 होगा।

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 5:13 PM
Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स लीक

Samsung Galaxy Z Flip 8: Samsung इस महीने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के अगले जनरेशन को लॉन्च कर सकता है और हमेशा की तरह, इस लाइनअप में सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले डिवाइस में से एक Galaxy Z Flip 8 होगा। हालांकि, दक्षिण कोरिया की यह टेक कंपनी आने वाले हैंडसेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स से इसके बारे में काफी बातें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि Galaxy Z Flip 8 में पहले से ज्यादा स्लिम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले, नया प्रोसेसर और कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 8: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (अनुमानित)

हालिया लीक्स के अनुसार, Galaxy Z Flip 8 अपने पिछले मॉडल की तुलना में थड़ा पतला हो सकता है। SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 13.2mm और अनफोल्ड होने पर 6.6mm हो सकती है, जिससे यह Galaxy Z Flip 7 से लगभग 0.5mm पतला होगा।


इस स्मार्टफोन में Samsung का Exynos 2600 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरे की बात करें तो, लीक्स से पता चलता है कि Galaxy Z Flip 8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। ऐसी भी चर्चा है कि यह हैंडसेट Cream, Graphite, Mint और Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8: भारत में लॉन्च डेट और कीमत (अनुमानित)

कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने अगले 'Galaxy Unpacked' इवेंट में 22 जुलाई, 2026 को Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इस लॉन्च इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra भी पेश किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो, चर्चा है कि भारत में Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत लगभग 1,39,999 रुपये हो सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो लॉन्च के तुरंत बाद ही इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 Sale: iPhone से लेकर Vivo तक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, चेक करें डील

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।