आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग है गलत? अब घर बैठे सिर्फ कुछ स्टेप्स में कर सकते हैं सुधार

क्या आधार कार्ड में आपके नाम की स्पेलिंग गलत है, अगर ऐसा है तो इसे जल्द ठीक करवा लें वरना आपको कई सारी पेरशानियां उठानी पड़ सकती है। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत लिखी होती है और हम इसको नजरअंदाज करते हैं, जो कि गलत है।

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग है गलत? अब घर बैठे सिर्फ कुछ स्टेप्स में कर सकते हैं सुधार

How To Correct Spelling Of Name In Aadhaar?: क्या आधार कार्ड में आपके नाम की स्पेलिंग गलत है, अगर ऐसा है तो इसे जल्द ठीक करवा लें वरना आपको कई सारी पेरशानियां उठानी पड़ सकती है। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत लिखी होती है और हम इसको नजरअंदाज करते हैं, जो कि गलत है, इससे आपको कई सरकारी नौकरियों, सराकरी योजनाओं का लाभ मिलने में मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इनका फायदा लेने के लिए पहले आपको आधार वेरिफाई करवाना होगा, और नाम के स्पेलिंग में गलती मिलती है तो आप इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। हालांकि, आप इस समस्या को घर बैठे फोन से हल कर सकते हैं। चलिए डिटेल में समझते हैं कि यह आप अपने फोन पर कैसे कर पाएंगे?

ऐसे सुधारें नाम की गलती

अगर आपके आधार कार्ड पर आपके नाम की स्पेलिंग में मिस्टेक है तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जिससे आपको सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का लाभ या फिर आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने में, पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने में, स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने या बच्चों को दाखिला दिलवाने में समस्या आ सकती है। हालाकि, इसे आप बहुत ही आसानी से सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको:

  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद इस पोर्टल पर आधार डिटेल्स अपडेट करने वाले ऑप्शन को चुनें।
  • वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद आपको फोन पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरकर आगे बढ़ें।
  • अब डिजिटल सेल्फ-सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार जानकारी अपडेट करने का प्रोसेस शुरू करें।
  • अब उस जानकारी (जैसे नाम या जन्मतिथि) को चुनें जिसे आप बदलना चाहते हैं। विवरण बहुत सावधानी से टाइप करें और कन्फर्म करने से पहले दो बार जांच लें।
  • अब उस डॉक्यूमेंट को अपलोड करें जो कि आधार में किए गए सुधार के लिए एक प्रूफ का काम करे। अगर आप नाम की स्पेलिंग अपडेट कर रहे हैं, तो अपनी पहचान से जुड़ा कोई अन्य डॉक्यूमेंट जैसे कि पहचान पत्र, मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद अपना अनुरोध सबमिट कर दें।


 इस बात का रखें ध्यान

आधार में अपने नाम को ठीक कराते हुए ध्यान रखें कि आप अपने जीवनकाल में सिर्फ दो बार ही अपने नाम को आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने नाम से जुड़ा कोई भी बदलाव कर रहे हैं, तो उसे बेहद सावधानी से भरें। नाम में सुधार करते हुए अगर आप कोई गलती कर बैठते हैं, तो बार-बार आपके लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: 2.5 अरब से ज्यादा Gmail अकाउंट खतरे में, Google ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है मामला?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।