2.5 अरब से ज्यादा Gmail अकाउंट खतरे में, Google ने दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है मामला?

Google ने दुनिया भर के 2.5 अरब से ज्यादा यूजर्स को चेतावनी जारी की है कि हाल ही में खतरनाक फिशिंग अटैक की जानकारी सामने आई है, जो आपकी ईमेल आईडी, पासवर्ड और यहां तक कि 2FA कोड तक को निशाना बना सकती है। जिससे आपका पर्सनल आइडेंटिटी, बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकता है।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
2.5 अरब से ज्यादा Gmail अकाउंट खतरे में, Google ने दी बड़ी चेतावनी

अगर आप भी Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। हैकर्स ने पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड चुराने का इतना चालाक तरीका अपनाया है कि असली और नकली ईमेल में फर्क करना भी मुश्किल हो गया है। जी हां, दरअसल Google ने दुनिया भर के 2.5 अरब से ज्यादा यूजर्स को चेतावनी जारी की है कि हाल ही में खतरनाक फिशिंग अटैक की लहर सामने आई है, जो आपकी ईमेल आईडी, पासवर्ड और यहां तक कि 2FA कोड तक को निशाना बना सकती है। यह हमला स्कैमर्स द्वारा इतने चालाकी से किया जा रहा है कि असली और नकली ईमेल में फर्क कर पाना यूजर के मुश्किल के लिए हो है।

कैसे होता है ये स्कैम ?

यह स्कैम हैकर्स द्वारा भेजे गए फर्जी लिंक से होता है। Gmail यूजर्स को हैकर्स द्वारा ऐसे ईमेल भेजे जा रहे हैं, जो Google या Gmail के असली नोटिफिकेशन जैसे लगते हैं। इन भेजे गए ईमेल में एक लिंक होता है जिस पर क्लिक करते ही यूजर नकली लॉगिन पेज पर पहुंच जाता है। जब यूजर इसे लॉगिन करने के लिए अपना अकाउंट डिटेल डालते हैं तो उनका सारा डेटा हैकर्स के पास पहुंच जाता है। कई मामलों में स्कैमर्स द्वारा यूजर्स से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) कोड भी मांगे जाते हैं, जिससे स्कैमर्स को पूरा एक्सेस मिल जाता है। जो कि Gmail यूजर के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता ह।


Google ने दी सलाह

Google ने यूजर्स से साफ शब्दों में कहा है कि ईमेल पर भेजे गए किसी भी फर्जी लिंक्स पर क्लिक न करें, खासकर तब जब वह लॉगिन करने के लिए कहे। कंपनी ने इससे बचने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं, जिसे स्टेप बाय स्टेप समझ सकते हैं, जैसे-

  • मजबूत पासवर्ड बनाएं, जो आपने किसी अन्य साइट पर इस्तेमाल न किया हो
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन रखें
  • अकाउंट की लॉगिन हिस्ट्री और कनेक्टेड डिवाइसों की समय-समय पर जांच करें
  • अनजान आईडी से आए ईमेल या अटैचमेंट को न खोलें
  • यदि शक हो तो Google की सेक्योरिटी चेकअप टूल का उपयोग करें

क्यों है ये बड़ा खतरा?

दरअसल, इस तरह के फिशिंग अटैक्स सिर्फ डेटा चोरी तक सीमित नहीं रहते हैं। जब हैकर्स को आपका Gmail अकाउंट एक्सेस मिल जाता है, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह सिर्फ आपके ईमेल और पासवर्ड तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे आपकी पर्सनल आइडेंटिटी, बैंकिंग डिटेल्स और प्राइवेट जानकारी तक खतरा पहुंच सकता है। ऐसे में हैकर्स आपकी पहचान का दुरुपयोग कर सकते हैं, आपके नाम से फ्रॉड ट्रांजेक्शन कर सकते हैं या आपकी मेल आईडी का इस्तेमाल कर दूसरों को ठगने जैसे अपराधों को अंजाम दे सकते हैं। यानी एक छोटी-सी चूक आपको आर्थिक नुकसान, पहचान की चोरी और साइबर फ्रॉड का बड़ा शिकार बना सकती है।

यह भी पढ़ें: Honor ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।