पुराना फोन लग रहा है बोरिंग? इन ट्रिक्स से बनाएं नए जैसा

Make Old Phone Like New: अगर आप भी अपने पुराने फोन से बोर हो चुकें हैं, और आपको लगता है कि नया फोन खरीद लेतें हैं तो यह कोई अच्छा आईडिया नहीं है। कई बार लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि उनका फोन स्लो चल रहा होता है, हैंग हो जाता है या फिर वो एक ही फोन को देखते-देखते उब जाते हैं।

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 9:49 AM
पुराना फोन लग रहा है बोरिंग? इन ट्रिक्स से बनाएं नए जैसा

Make Old Phone Like New: अगर आप भी अपने पुराने फोन से बोर हो चुकें हैं, और आपको लगता है कि नया फोन खरीद लेतें हैं तो यह कोई अच्छा आईडिया नहीं है। कई बार लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि उनका फोन स्लो चल रहा होता है, हैंग हो जाता है या फिर वो एक ही फोन को देखते-देखते उब जाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो अपने पुराने फोन को नए जैसा बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पुराने फोन में और सेटिंग्स में कुछ चेंजेस करने होंगे, जिसके बाद आपका फोन दिखने में अच्छा और तेज चलने लग जाएगा। आइए बताते हैं आपको ट्रिक्स।

फोन का कवर और ग्लास चेंज करवा दें

अगर आपने जब से फोन खरीदा है तभी से आपके फोन का कवर और ग्लास वही है, तो इसे चेंज करवा लें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब इंसान एक ही चीज को बार-बार देखता है तो वह बोर हो जाता है। आप चाहें तो ट्रांसपेरेंट कवर भी लगा सकते हैं, इससे पहले अपने फोन की बैक साइड पूरी तरह साफ कर लें। इसके बाद इस पर नया कवर और नया टेंपर ग्लास सेट करवा लें। अब आपको इसे कैरी करते हुए भी नए फोन की फीलिंग आएगी।


फालतू ऐप्स और फाइल्स साफ कर दें

अगर आपके फोन्स में बेकार ऐप्स पड़े हैं, जिनका आप कभी यूज नहीं करते हैं तो उन्हे डिलीट कर दें। क्योंकि ये ऐप्स आपके फोन के स्टोरेज को घेरते हैं। जिससे आपका फोन स्लो चलता है। साथ ही फोन के स्टोरेज को ऑप्टिमाइज भी कर लें, ताकि आपका फोन तेज चल सके।

लॉक स्क्रीन और वॉलपेपर बदलें

कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने पुराने फोन में वहीं लॉक स्क्रीन और वॉलपेपर तब से लगाए रहते हैं जब से उन्होंने फोन खरीदा है। तो ऐसे में आदमी एक ही चीज बार बार देखकर बोर हो जाता है। इसलिए अपने फोन के लॉक स्क्रीन और वॉलपेपर चेंज करते रहें, ताकि आप बोर होने से बचें।

फैक्ट्री रीसेट करें

अगर आपका फोन स्लो चल रहा है, कोई ऐप काम नहीं कर रहा है, साथ ही फोन बार-बार स्विच ऑफ हो जा रहा है, तो अपने फोन को आप फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले डेटा बेकअप जरूर ले लें, ताकि आपकी फाइल्स डिलीट न हो। ऐसा करने के बाद आपको अपना फोन फिर से सेटअप करना होगा और फिर आपको फोन स्मूथली चलने लगेगा।

बैटरी बदलवा सकते हैं

ज्यादातर लोग तो अपना फोन इसलिए चेंज करते हैं, क्योंकि पुराने फोन की बैटरी खराब चुकी रहती है। ऐसे में आप फोन बदलने की बजाय पुराने फोन में नई बैटरी लगावाएं। इससे आपका फोन लंबे समय तक चलेगा और नए फोन के लिए खर्च भी नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Gmail Storage Full: बार-बार दिख रहा है Gmail स्टोरेज फुल? मिनटों में ऐसे करें खाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।