Smartphone Tips: क्या आप नया फोन बस इसलिए खरीदने की सोच रहें क्योंकि आपका पुराना फोन स्लो काम कर रहा है। इसके लिए आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। जी हां, आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप अपने फोन की लाइफ बढ़ा सकेंगे और उसका इस्तेमाल अच्छे से कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें, क्योंकि समय-समय पर कंपनियां फोन के सॉफ्टवेयर चेंज करती रहती हैं, ताकि आपका फोन स्मूदलि चल सकें। इसलिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें।
दूसरा तरीका यह है कि आप अपने फोन से उन ऐप्स को हटा दे जिसका आप यूज नहीं करते हैं। इससे आपके फोन के स्टोरेज और RAM दोनों ही खाली हो जाएंगे, जिससे आपका फोन अच्छा परफॉर्म करेगा।
आजकल Android में ऐप्स को आर्काइव करने का भी फीचर है, जिससे आप उन ऐप्स को आर्काइव कर सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप बहुत कम करते हैं।
आपके फोन में clear cache का भी ऑप्शन आता है, जिसको डिलीट करने से फोन काफी फास्ट हो जाता है। इसके लिए कुछ फोन्स में तो इनबिल्ट फीचर होता है, जबकि कुछ डिवाइस में आप थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए इस कैशे को क्लियर करके फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, ब्राउजर डेटा को भी डिलीट करके फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाया जा सकता है।
अगर आपके फोन में ऐसी बहुत सारी समस्याएं आ रही हैं जिस वजह से आपका फोन बार-बार रिफ्रेश हो रहा है या फिर स्टोरेज फूल और एरर दिखा रहा है तो आप ऐसे कंडिशन में परेशान न हों बल्कि सबसे पहले अपने फोन का बैकअप ले लें और फिर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें इससे फोन नया जैसा हो जाएगा। फिर बाद में आप अपना डेटा वापस फोन में डाल सकते हैं। इस प्रोसेस से आपका फोन हैंग करना बंद कर देगा और स्लो नहीं चलेगा।
यदि आपका फोन परफॉर्मेंस के मामले में बेस्ट है लेकिन बैटरी बैकअप के मामले में आपको निराश कर रहा है, तो फोन की बैटरी हेल्थ जरूर चेक करें। Android फोन में आप कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद से बैटरी हेल्थ चेक कर सकते हैं और बैटरी बदलकर अपने पुराने फोन को कुछ और समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, iPhone में आप सेटिंग्स में बैटरी हेल्थ देख सकते हैं, जहां से आप जान सकते हैं कि बैटरी बदलने का समय आया है या नहीं।