itel Zeno 20 launch: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, itel इंडिया ने गुरुवार को Zeno 20 लॉन्च किया है। ये दमदार स्मार्टफोन 6.6-inch के HD+ डिस्प्ले और AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। इस फोन में 13MP का रियर कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को खासकर फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी है।
बता दें कि Zeno 20 स्मार्टफोन 25 अगस्त से Amazon पर एक्सक्लूसिवली मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत 3GB मॉडल पर 250 रुपये का और 4GB मॉडल पर 300 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
Itel Zeno 20 के स्पेसिफिकेशन्स
itel Zeno 20 दो वेरिएंट में आता है। पहला वेरिएंट 64GB स्टोरेज के साथ 3GB+5GB RAM वाला है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 128GB स्टोरेज और 4GB+8GB RAM वाला है जिसकी कीमत 6,899 रुपये रखी गई है। ये फोन तीन कलर ऑप्शन Starlit Black, Space Titanium और Aurora Blue में उपलब्ध रहेगा और इसके साथ कंपनी ड्रॉप-रेजिस्टेंट कवर भी दे रही है।
डिवाइस की सेल भारत में Amazon पर 25 अगस्त से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक 3GB वेरिएंट पर 250 रुपये और 4GB वेरिएंट पर 300 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी ले सकते हैं।