Jio OTT Pass: मनोरंजन और कनेक्टिविटी के एक ऑल-इन-वन प्लान के तौर पर रिलायंस जियो ने नया ₹200 का Jio OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें हर महीने करीब ₹1,500 के फायदे मिलते हैं। इस नए प्लान में 28 दिनों के लिए एक ही पैक में 15 प्रीमियम OTT ऐप्स का एक्सेस, JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा, 30GB हाई-स्पीड डेटा और यूजर के बेस प्लान की वैलिडिटी तक अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है।
कंपनी के अनुसार यह नया पास 27 मई 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर उपलब्ध होगा और यह उन सभी Jio यूजर्स के लिए है जिनके पास एक्टिव बेस प्लान है।
स्टैंडअलोन एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया गया नया ₹200 का Jio OTT Pass वीडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को एक ही सस्ते और फिक्स्ड प्राइस पैक में जोड़ता है। इसमें यूजर्स को लगभग ₹1,500 महीने के बराबर फायदे सिर्फ ₹200 में मिलते हैं।
मनोरंजन और कनेक्टिविटी के ऑल-इन-वन प्लान के तौर पर यह नया Jio OTT Pass लॉन्च किया गया है, जो एक ही पैक में कई डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
नया 200 रुपये का Jio OTT Pass 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें Jio ऐप्स के साथ 15 प्रीमियम OTT ऐप्स शामिल हैं। यूजर्स JioTV के माध्यम से 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल (150 से अधिक पेड चैनल) भी देख सकते हैं। इस पैक में 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा (बेस प्लान के साथ, 28 दिनों तक) मिलता है। प्रेस रिलीज के अनुसार, कुल मिलाकर, इस प्लान के फायदे लगभग ₹1,500 प्रति माह के बराबर हैं, जबकि इसकी कीमत सिर्फ ₹200 रखी गई है।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, नया 200 रुपये का Jio OTT Pass 27 मई, 2026 से सभी Jio चैनलों – MyJio ऐप, Jio.com, रिटेल पॉइंट्स ऑफ सेल (GT और RR) और थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स- पर सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है। पास को एक्टिव करने के लिए यूजर्स के पास एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है।