Lava Blaze Dragon launch date : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही अपना नया डिवाइस Lava Blaze Dragon लॉन्च करने जा रहा है। ये स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होगा। इसी महीने कंपनी Lava Blaze AMOLED 2 को भी पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ब्रांड ने Lava Blaze Dragon की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
Lava Blaze Dragon के कुछ प्रमुख फीचर्स को पहले ही रिवील किया जा चुका है। इसमें कस्टमर को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
कंपनी अपने Lava Blaze Dragon स्मार्टफोन को 25 जुलाई को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट अब Amazon पर लाइव हो चुकी है। यहां पर आपको फोन का डिजाइन, फीचर और कलर देखने को मिलेगा। ब्रांड ने फोन को गोल्डन कलर में पेश किया है।
टेक टिप्स्टर्स की मानें तो Lava Blaze Dragon में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 50MP का होगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा जो बेहतर परफॉर्मेंस देगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिससे यूजर्स को ऐप्स, गेम्स और मीडिया स्टोर करने में सहायता मिलेगी। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Blaze Dragon लेटेस्ट Android 15 पर चलेगा और इसमें स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा।
दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा फोन
Lava Blaze Dragon को कंपनी दो वेरिएंट्स 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च कर सकती है। ये स्मार्टफोन 8MP कैमरा के साथ आएगा, जो बेसिक सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप और तेज चार्जिंग का फायदा मिलेगा।
बता दें कि Lava इस महीने ही एक और नया स्मार्टफोन Lava Blaze AMOLED 2 भी पेश करने वाली है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है।
जल्द लॉन्च होगा Lava Blaze AMOLED 2
Lava जल्द ही Blaze AMOLED 2 लॉन्च करने वाली है, जो पिछले मॉडल Blaze AMOLED का सक्सेसर होगा। ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W की चार्जिंग मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का AMOLED पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस हैंडसेट में 64MP का डुअल रियर कैमरा मिल सकता है।