Lava का धांसू 5G फोन लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ पीछे मिलेगा Mini Display, जानें कीमत

अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Lava ने अपना लेटेस्ट फोन Lava Virat Curve 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lava का धांसू 5G फोन लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ पीछे मिलेगा Mini Display

अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Lava ने अपना लेटेस्ट फोन Lava Virat Curve 5G को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसमें 6,000mAh की बैटरी और पीछे की तरफ एक छोटा डिस्प्ले है, जिससे यूजर्स कस्टम टेक्स्ट और इमोजी सेट कर सकते हैं और फोन को अनलॉक किए बिना जरूरी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा सेटअप है।

भारत में Lava Virat Curve 5G की कीमत

Lava Virat Curve 5G की कीमत भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये रखी गई है। बैंक डिस्काउंट का फायदा लेने के बाद इस फोन को 19,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।


बता दें कि इस फोन को Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 28 सितंबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी।

Lava Virat Curve 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Lava Virat Curve 5G में 6.67-इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेंसिटी 394ppi, DCI-P3 कलर गैमट 100 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 1,100 निट्स तक है। वहीं, इसके पिछले हिस्से पर एक छोटा डिस्प्ले भी है जो वॉल्यूम लेवल, बैटरी प्रतिशत, इमोजी, समय और अन्य नोटिफिकेशन दिखाता है। इसके अलावा, यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट अतिरिक्त 6GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट 6GB वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में EIS के साथ 50MP का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें स्क्रीन फ्लैश के साथ 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा, Lava Virat Curve 5G में IR ब्लास्टर, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर दिए गए हैं। साथ ही इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो, इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा, इस हैंडसेट के साथ बॉक्स में 33W का चार्जर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 55 घंटे तक का टॉक टाइम, 720 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 660 मिनट का YouTube प्लेबैक देता है। इसका साइज 162.26x73.51x8.55mm और वजन 184g है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: इस दिन से शुरू होगा ऑफर्स का धमाका, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे बड़े फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।