Lenovo Legion 5 (2025): क्या आप गेमिंग के लिए एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Lenovo ने भारत में एक नया गेमिंग लैपटाप Legion 5 (2025) लॉन्च किया है। इसमें IPS LCD पैनल, Nvidia GeForce RTX 5050 GPU और 80Wh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस लैपटॉप को AMD के लेटेस्ट Ryzen 200 सीरीज प्रोसेसर और दमदार स्पेक्स के साथ मार्केट में पेश किया गया है। अब चलिए हम इस गेमिंग लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानते हैं।
