Phone Setting: ये तो सभी को पता है कि लंबे समय तक फोन यूज करना हानिकारक साबित हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप फोन में एक सेटिंग बंद करके अपना दिमाग जवान कर सकते हैं। शायद आपको यह बात अजीब लग रही होगी, लेकिन कुछ समय पहले ही एक स्टडी में यह बात सामने आई है। इसमें बताया गया कि यदि आप कुछ दिन के लिए अपने फोन में एक विशेष सेटिंग को ऑफ कर देते हैं तो आपका दिमाग 10 साल के लिए जवान हो जाएगा। अब आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी सेटिंग है जिसको बंद करने से आपका मानसिंक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, इसे आप कैसे ऑफ कर सकते हैं?
ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने इस साल एक अध्ययन किया, जो PNAS Nexus में प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन में बताया गया कि फोन की एक छोटी-सी सेटिंग बदलने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ सकता है। रिसर्च में 467 आईफोन यूजर्स को एक महीने तक शामिल किया गया। इसमें शामिल होने वाले लोगों का फोन बंद नहीं किया गया, बल्कि सिर्फ उनका इंटरनेट ऑफ कर दिया गया।
दरअसल, रिसर्च में शामिल 467 आईफोन यूजर्स के फोन में इंटरनेट बंद कर दिया गया या उनके फोन में ऐसा ऐप इंस्टॉल किया गया जो मोबाइल इंटरनेट को ब्लॉक करता था। करीब एक महीने तक यह सेटिंग रहने के बाद प्रतिभागियों के मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव दिखा। उन्होंने खुद बताया कि अब वे पहले की तुलना में ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।
लोगों ने 17 मिनट अधिक नींद ली
स्टडी में बताया गया कि दिमाग में हो रहे सुधार कॉग्नेटिव बिहेरवियरल थेरेपी (CBT) के समान था। रिसर्च में शामिल लोगों का फोकस पहले के मुकाबले बेहतर हुआ। अटेंशन टेस्ट में उनका दिमाग 10 साल जवान लोगों के समान था। इसके इतर, लोगों ने फोन छोड़कर आसपास के लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताया और एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दिया. लोगों ने औसतन 17 मिनट अधिक नींद ली।
इंटरनेट ऑफ करने से मिले चौंकाने वाले नतीजे
स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों का इंटरनेट एक महीने तक बंद रहा, उनके मानसिक स्वास्थ्य में गजब के सुधार देखने को मिले। रिसर्च में शामिल लोगों का फोकस पहले से बेहतर हो गया और अटेंशन टेस्ट में उनका प्रदर्शन 10 साल जवान लोगों के समान था। दिमाग पर इसका असर कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) जितना कारगर पाया गया।
इंटरनेट से दूरी बनाने वालों ने आसपास के लोगों के साथ ज्यादा वक्त बिताया, एक्सरसाइज पर ध्यान दिया और औसतन 17 मिनट ज्यादा नींद ली। इसका सीधा फायदा उनके मूड और संतुष्टि के स्तर पर दिखा।
आप कैसे कर सकते हैं इंटरनेट ऑफ?
हर स्मार्टफोन में इंटरनेट बंद करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। लेकिन आप मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर SIM कार्ड एंड मोबाइल नेटवर्क ऑप्शन जाएं। यहां आपको मोबाइल डेटा का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर टैप करके आप इंटरनेट ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा, नोटिफिकेशन बार में भी जाकर मोबाइल डेटा को आसानी से बंद कर सकते हैं। बस इतना करने से ही आप भी थोड़े समय के लिए डिजिटल डिटॉक्स कर सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य में सुधार महसूस कर सकते हैं।