अगर आप ट्रैवल करने के दौरान रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, कैफे में मोबाइल, लैपटॉप या फिर टैबलेट को दिए गए चार्जिंग केबल में लगाकर चार्ज करते हैं, तो सावधान हो जाइए। नहीं तो आपके गैजेट्स को हैक कर लिया जाएगा। जी हां, दरअसल, आपने सुना होगा कि पहले पब्लिक वाई-फाई को फोन से कनेक्ट करके आप सीधे-सीधे हैकर्स को बुलावा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पब्लिक प्लेस पर दिए गए चार्जिंग केबल का यूज करने से भी आपका फोन बहुत आसानी से हैक हो सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं कि कैसे पब्लिक प्लेस पर लगे चार्जिंग पोर्ट से आपका गैजेट्स हैक हो सकता है और आप उससे कैसे बच सकते हैं।
आम नहीं होती हैं ये चार्जिंग केबल
रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जैसे पब्लिक प्लेस पर मिलने वाली चार्जिंग केबल देखने में बिल्कुल सामान्य लगती हैं और फोन भी इन्हीं से वैसे ही चार्ज होता है जैसे ओरिजनल केबल से होता है। यही कारण है कि लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि ये केबल उनके फोन के लिए खतरनाक हो सकती हैं। दरअसल, इन्हें OMG केबल्स कहा जाता है। इनमें एक पावरफुल चिप लगी होती है, जिसके जरिए आपके फोन का डेटा आसानी से चोरी किया जा सकता है।
चोरी हो जाती हैं ये डिटेल्स
लोकप्रिय यूट्यूबर राजीव मखनी ने एक वीडियो में बताया है कि जैसे ही आप पब्लिक प्लेस पर लगी चार्जिंग केबल को अपने फोन या लैपटॉप में लगाते हैं, डिवाइस तो सामान्य रूप से चार्ज होने लगता है, लेकिन उसी समय हैकर्स आपके डिवाइस का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। वे आपके फोन में सेव बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, लॉगिन आईडी, फोटो, OTPs और वीडियो तक एक्सेस कर सकते हैं। केबल कनेक्ट होते ही एक स्पेशल रिमोट वाई-फाई सिग्नल तैयार हो जाता है, जिसके जरिए हैकर्स दुनिया में कहीं से भी आपके फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इस स्कैम की सबसे खतरनाक बात यह है कि आपके फोन पर कोई अलर्ट या वॉर्निंग नहीं आती और फोन बिल्कुल सामान्य तरीके से चार्ज होता रहता है।
इस समस्या से बचने के लिए हमेंशा ध्यान रखें कि कहीं भी बाहर दिए गए चार्जिंग केबल से अपना मोबाइल, लैपटॉप या फिर टैबलेट न चार्ज करें। इसके साथ ही किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए केबल से भी अपना डिवाइस चार्ज न करें। अब खुद के केबल को चार्जिंग पोर्ट में लगाकर डिवाइस चार्ज करें।