Realme लाएगा 15,000mAh बैटरी वाला सुपर स्मार्टफोन, देगा 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

Realme अब बैटरी पावर को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आए प्रमोशनल पोस्टर ने खुलासा किया है कि कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन 15,000mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश होगा। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन मोटा या भारी नजर नहीं आता।

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Realme लाएगा 15,000mAh बैटरी वाला सुपर स्मार्टफोन, देगा 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक

Realme अब बैटरी पावर को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आए प्रमोशनल पोस्टर ने खुलासा किया है कि कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन 15,000mAh की विशाल बैटरी के साथ पेश होगा। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन मोटा या भारी नजर नहीं आता और बिल्कुल रेगुलर स्मार्टफोन जैसा ही पतला दिखता है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें Realme की सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा जिसे कंपनी इस साल की शुरुआत में पेश कर चुकी है।

Realme 15,000mAh बैटरी वाला कॉन्सेप्ट फोन अनवील कर सकता है

यह डिवाइस 27 अगस्त को ग्लोबली अनवील होने वाला है और माना जा रहा है कि यह एक कॉन्सेप्ट फोन हो सकता है। बैक पैनल पर '15000mAh' का टेक्स्ट इसे और भी खास बनाता है। Realme का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है और पांच दिन से ज्यादा चल सकती है।


Realme ने जारी किया था टीजर

गौरतलब है कि Realme ने हाल ही में एक टीजर जारी किया था जिसमें '1x000mAh' बैटरी का जिक्र था, जो 10,000mAh से ज्यादा क्षमता का संकेत दे रहा था। इसी साल मई में कंपनी ने 10,000mAh बैटरी वाला कॉन्सेप्ट फोन भी पेश किया था, जिसमें 'अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन-कंटेंट एनोड बैटरी' दी गई थी। इसका सिलिकॉन रेश्यो 10 प्रतिशत बताया गया था, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा माना जाता है। उस समय इसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L थी, जो मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

10,000mAh बैटरी वाले कॉन्सेप्ट फोन में 'मिनी डायमंड' आर्किटेक्चर और 320W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था। इसमें सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक, 8.5mm थिकनेस और 200 ग्राम से थोड़ा ज्यादा वजन था। Realme की 320W SuperSonic चार्ज टेक्नोलॉजी का दावा है कि ये बैटरी को जीरो से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 4 मिनट 30 सेकंड में चार्ज कर देती है। वहीं, मात्र 1 मिनट की चार्जिंग में 26 प्रतिशत और 2 मिनट में 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़ें: अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका WhatsApp चैट, 100% रहेगा सेफ, जानें सीक्रेट ट्रिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।