मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में खरीदा 19वीं सदी का आलीशान महल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और शानदार प्रॉपर्टी को शामिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुकरबर्ग ने साउथ ईस्ट आयरलैंड में 19वीं सदी के गॉथिक शैली के ऐतिहासिक स्ट्रैनकैली कैसल को खरीदा है। कंपनी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mark Zuckerberg ने आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म के मालिक और इनकी पैरंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और शानदार प्रॉपर्टी को शामिल कर लिया है। इस प्रॉपर्टी की खास बात इसकी ऐतिहासिकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेक दिग्गज जुकरबर्ग ने साउथ ईस्ट आयरलैंड में 19वीं सदी के गॉथिक शैली के ऐतिहासिक स्ट्रैनकैली कैसल को खरीद लिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने इस खरीदारी की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। वैसे तो इस सौदे की सटीक कीमत का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसे लेकर एक बड़ा अनुमान सामने आया है।

200 साल पुराना है महल का इतिहास

काउंटी वाटरफोर्ड में मौजूद स्ट्रैनकैली कैसल का करीब 1830 के आसपास बनाया गया था। ये ब्लैकवॉटर नदी के किनारे बना हुआ है। साल 2003 में इस प्रॉपर्टी को रीस्टोर किया गया था। इसके बाद इसे आयरलैंड के सबसे प्रमुख और खास ऐतिहासिक रिहाइश में से एक माना जाता है। यह आलीशान महल डबलिन में स्थित मेटा के यूरोपीय मुख्यालय से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।


कितनी हो सकती है महल की कीमत?

भले ही इस प्रॉपर्टी की आधिकारिक कीमत गोपनीय रखी गई हो, लेकिन आयरिश मीडिया रिपोर्टों के अनुमान के मुताबिक इस महल की कीमत 20 मिलियन यूरो से 30 मिलियन यूरो (लगभग 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच) होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह सौदा अभी तक आयरलैंड के आधिकारिक प्रॉपर्टी प्राइस रजिस्टर पर दर्ज नहीं हुआ है।

जुकरबर्ग और उनकी पत्नी का ये है प्लान

मेटा के प्रवक्ता ने इस सौदे की पुष्टि करते हुए कहा कि मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान इस ऐतिहासिक जायदाद के मूल स्वरूप और इतिहास को संरक्षित रखते हुए आयरलैंड में अपना समय बिताने की तैयारी में हैं और इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं। आपको बता दें कि यह खरीदारी ऐसे समय में सामने आई है जब मेटा को युवाओं की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता से जुड़े आरोपों को लेकर अमेरिका में एक बड़े मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Instagram पर अपने पोस्ट को ऐसे करें शेड्यूल, जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।