Meta Introduces New Features: Meta लाया नए फीचर्स, WhatsApp और Instagram अब होंगे और सुरक्षित

Meta Introduces New Features: Meta अब WhatsApp और Instagram समेत अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को और सुरक्षित बनाने जा रहा है। मतलब अब आप इन प्लेटफॉर्म्स पर चैटिंग सेफ तरह से कर सकेंगे। कंपनी ने लोगों को खासकर सीनियर सिटीजन को स्कैम से बचाने के लिए नए फीचर्स को लॉन्च किए हैं।

अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
Meta लाया नए फीचर्स, WhatsApp और Instagram अब होंगे और सुरक्षित

Meta Introduces New Features: पिछले कुछ समय से ऑनलाइन स्कैम के मामले बहुत तेजी से बढ़े रहे हैं। ऐसे में स्कैमर्स के द्वारा ज्यादातर सीनियर सिटीजन को टारगेट किया जा रहा है। जिस वजह से Meta अब WhatsApp और Instagram समेत अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को और सुरक्षित बनाने जा रहा है। मतलब अब आप इन प्लेटफॉर्म्स पर चैटिंग सेफ तरह से कर सकेंगे। कंपनी ने लोगों को खासकर सीनियर सिटीजन को स्कैम से बचाने के लिए नए फीचर्स को लॉन्च किए हैं।

WhatsApp में आया यह नया फीचर

अब अगर कोई यूजर WhatsApp पर अननोन कॉलर के साथ वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करेगा तो उसे अलर्ट दिखेगा। यह फीचर खासकर डिजिटल अरेस्ट और स्कैमिंग मामलों में मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि स्कैमर्स अक्सर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं।


इसके अलावा, मैसेंजर के लिए कंपनी AI-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन टूल विकसित कर रही है। इसके जरिए यूजर किसी नए कॉन्टैक्ट के साथ हो रही चैट को AI रिव्यू के लिए भेज सकते हैं। अगर कोई खतरा पाया गया, तो यूजर को सुरक्षा और गाइडेंस के अनुसार नोटिफिकेशन मिलेगा।

सारे मेटा प्लेटफॉर्म के लिए आया Passkey सपोर्ट

Meta ने यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को देखते हुए Facebook, Messenger और WhatsApp समेत अपने सारे प्लेटफॉर्म पर Passkey सपोर्ट रोल आउट कर दिया है। इसमें यूजर फेस वेरिफिकेशन या फिंगरप्रिंट जैसे डिवाइस-लेवल ऑथेंटिकेशन के जरिए साइन-इन कर सकते हैं। Meta ने लोगों से अपील की है कि वह अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सिक्योरिटी चेकअप और व्हाट्सऐप पर प्राइवेसी चेकअप का यूज करें।

Meta सरकार के साथ मिलकर चलाएगी कैंपेन

Meta ने बढ़ते स्कैम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर ‘स्कैम से बचो’ अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत लोगों को खासकर सीनियर सिटीजन को वीडियो कंटेट के जरिए स्कैम को पहचानने और उनसे बचने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी सीनियर सिटीजन के लिए डिजिटल लिटरेसी और सेफ्टी सेशन आयोजित करने वाले “सक्षम सीनियर” अभियान को भी समर्थन देगी।

यह भी पढ़ें: 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 15, 165Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी 7,300mAh बैटरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।