OnePlus 15: अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, OnePlus अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15, 27 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। यह फोन OnePlus 13 को रिप्लेस करेगा। वनप्लस ने इसके लॉन्च से पहले इसकी कई स्पेक्स और फीचर को टीज किया है। जिससे इस फोन के डिजाइन, चिपसेट और कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आई है। इसमें OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,300mAh की बैटरी दी गई है। अब चलिए लॉन्च से पहले फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको डिटेल में जानते हैं।
OnePlus 15 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 15 स्मार्टफोन में थर्ड जेनरेशन को 1.5K BOE Flexible Oriental OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस डिस्प्ले को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 13% HBM ब्राइटनेस इंप्रूवमेंट और 11.8% इंसेंस कलर शिफ्ट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह सेटअप OnePlus 13 के मुकाबले 30% तक डिस्प्ले की लाइफस्पैन को इंप्रूव करता है और पावर कंजंप्शन को 10% तक कम करता है।
OnePlus 15 स्मार्टफोन में 7,300mAh की दमदार ग्लेशियर बैटरी दी गई है, जो 120W सुपर फ्लैश चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पावर के लिए इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट शामिल किया गया है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने Snapdragon Summit 2025 के दौरान की थी।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन करेगा, जबकि भारत में इसे OxygenOS 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि OnePlus 15 अल्ट्रा-हाई फ्रेम रेट गेमिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जिसका फोकल लेंथ 85mm और 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यानी रियर कैमरा सेटअप में सभी कैमरा 50MP के होंगे।