Motorola Edge 70 Pro: Lenovo की स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने भारत में Edge 70 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई फीचर्स के साथ आता है और मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनने की कोशिश कर रहा है। इसमें AI आधारित फीचर्स, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा, इस फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले भी मिलता है। अब चलिए जानते हैं Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में।
Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है। अमेरिकी कंपनी मोटोरोला ने इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा Sony LYTIA 710 sensor के साथ आता है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) भी मिलता है। इसमें एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है जो मैक्रो शूटर के रूप में भी काम करता है, साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा भी है। सभी कैमरों में 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है, जो काफी अच्छी बात है। इसके साथ ही इसमें एडैप्टिव स्टेबिलाइजेशन, हॉराइजन लॉक और ऑटोमैटिक फोटो एन्हांसमेंट जैसे AI फीचर्स भी शामिल हैं, जिनका मकसद बिना ज्यादा मैनुअल सेटिंग के काम को आसान बनाना है।
इसके अलावा, इस डिवाइस में Moto AI के कई टूल्स भी दिए गए हैं, जैसे Next Move, Catch Me Up और Pay Attention। इसके साथ ही इसमें Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity जैसे AI प्लेटफॉर्म का इंटीग्रेशन भी मिलता है।
Motorola Edge 70 Pro में 6500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इस डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
यह फोन Android 16 पर चलता है। कंपनी की तरफ से इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया गया है।
Motorola Edge 70 Pro की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Pro का 8GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। यह Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह डिवाइस 29 अप्रैल, 2026 से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। खरीदार 2,000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं।