Swarovski क्रिस्टल वाले Motorola के नए फोन और ईयरबड्स इस दिन होंगे लॉन्च, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

Motorola इस समय स्टाइलिश लुक और एक-एक से फीचर्स से लैस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर रहा है। इसी बीच मोटोरोला ने कंफर्म किया है कि Swarovski क्रिस्टल से जड़े हुए Razr 60 क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स भारत में 1 सिंतबर को लॉन्च होंगे।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 12:19 PM
Swarovski क्रिस्टल वाले Motorola के नए फोन और ईयरबड्स इस दिन होंगे लॉन्च, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स

Motorola इस समय स्टाइलिश लुक और एक-एक से फीचर्स से लैस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर रहा है, जो मार्केट में अलग ही धूम मचा रहा है। इसी बीच मोटोरोला ने कंफर्म किया है कि Swarovski क्रिस्टल से जड़े हुए Razr 60 क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स भारत में 1 सिंतबर को लॉन्च होंगे, जो कंपनी की 'Brilliant Collection' का हिस्सा हैं। कंपनी ने शुक्रवार को ये अनाउंसमेंट किया। ये दोनों डिवाइस Pantone Ice Melt कलर ऑप्शन में Swarovski क्रिस्टल के साथ आएंगे, जो ग्लोबल वेरिएंट्स जैसे ही होंगे। बता दें कि Motorola Razr 60 को भारत में पहली बार मई में लॉन्च किया गया था, जबकि Moto Buds Loop को अप्रैल में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था।

Flipkart पर होगा उलब्ध

एक नया माइक्रोसाइट ये दिखाता है कि ये डिवाइस भारत में Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने हाल ही में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लिमिटेड क्वांटिटी में Swarovski के साथ Brilliant Collection बंडल लॉन्च किया था। टीजर इमेजेज से पता चलता है कि भारत में आने वाले वेरिएंट्स भी उसी Pantone Ice Melt शेड में होंगे, जैसे मौजूदा ग्लोबल वर्जन हैं।


स्पेसिफिकेशन्स

भारत में Motorola Razr 60 का Brilliant Collection वर्जन मौजूदा मॉडल जैसे ही फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 6.9-inch pOLED LTPO मेन फोल्डेबल डिस्प्ले, 3.63-inch pOLED कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में 4,500mAh बैटरी मिल सकती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो Motorola Razr 60 में 32MP का सेल्फी कैमरा, 50MP का मेन और 13MP का अल्ट्रावाइड आउटवर्ड-फेसिंग कैमरा भी दिया जा सकता है।

कितनी है कीमत?

भारत में Motorola Razr 60 की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में पेश किया है, जिनकी फिनिश भी काफी यूनिक है। इनमें फैब्रिक जैसी टेक्सचर के साथ Pantone Gibraltar Sea, मार्बल जैसा बैक डिजाइन लिए हुए Pantone Lattest Sky और वीगन लेदर पैनल के साथ आने वाला Pantone Spring Bud शामिल हैं।

वहीं, Swarovski क्रिस्टल्स से सजे हुए Moto Buds Loop भी लगभग स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही फीचर्स के साथ पेश किए जा सकते हैं। इन्हें कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही Pantone French Oak कलर में लॉन्च किया गया था, जहां इनकी कीमत $299 (करीब 26,000 रुपये) रखी गई थी। ये Bose-ट्यून किए गए ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिनमें 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। इसके अलावा इनमें CrystalTalk AI के साथ-साथ Moto AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कब लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज? एपल टीवी ऐप पर गलती से लीक हुई डेट!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।