Apple Store in Pune: भारत में Apple लगातार अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ा रहा है और इसी कड़ी में कंपनी 4 सितंबर को पुणे में अपना नया रिटेल स्टोर खोलने जा रहा है। यह स्टोर पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित होगा। खास बात यह है कि यह देश में कंपनी का चौथा रिटेल आउटलेट होगा। इस स्टोर के खुल जाने से पुणे के लोगों को Apple के प्रोडक्ट को खरीदने में काफी आसानी होगी। आपको बता दें कि भारत में Apple के दो स्टोर पहले से ही खोले जा चुके हैं। पहला स्टोर मुंबई में और दूसरा दिल्ली में है।
दिल्ली, मुंबई के बाद अब पुणे और बेंगलुरु में खुलेंगे नए स्टोर
Apple पहले ही दिल्ली और मुंबई में अपना दो फ्लैगशिप स्टोर खोल चुका है। अब कंपनी 2 सितंबर को बेंगलुरु के हेब्बल में तीसरा स्टोर और 4 सितंबर को पुणे के कोरेगांव पार्क में चौथा स्टोर खोलेगी। यानी कुछ ही दिनों में भारत के टेक यूजर्स को दो नए Apple स्टोर का एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
कस्टमर के लिए नया एक्सपीरियंस
वहीं, स्टोर खुलने के बाद हेब्बल और कोरेगांव पार्क में ग्राहक ऐपल के नए प्रोडक्ट देख पाएंगे। नए फीचर्स को अनुभव कर पाएंगे। Apple की टीम के सदस्यों से उन्हें काफी मदद मिलेगी। वे प्रोडक्ट्स के बारे में सही जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसके अलावा बिजनेस कस्टमर के लिए भी अलग सपोर्ट टीम होगी।
ग्राहक इन नए स्टोर पर "Today at Apple" सेशन में भी शामिल हो पाएंगे। टुडे एट एप्पल सेशन, ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट के साथ शुरुआत करने और फोटोग्राफी, म्यूजिक, आर्ट और कोडिंग जैसी स्किल्स सिखाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ताकि नए यूजर डिवाइस का बेसिक इस्तेमाल सीख सके और एडवांस यूजर अपने स्किल्स को और आगे बढ़ा सके।
बता दें कि कंपनी सितंबर, 2025 में iPhone 17 Series से पर्दा उठाने वाली है। आईफोन 17 सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro MAX और iPhone 17 Air लाए जाएंगे। इन सभी हैंडसेट का प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा।
कब लॉन्च होगी iPhone 17 Series?
अभी तक कंपनी ने iPhone 17 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। हालांकि, हाल ही में कंपनी ने गलती से इनवाइट पोस्ट करके iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट बता दी थी। ऐपल इनवाइट से पता चला था कि नई सीरीज 9 सितंबर 2025 को लॉन्च होगी। बाद में कंपनी ने यह इनवाइट पोस्ट तुरंत हटा दिया। पिछली iPhone सीरीज की लॉन्चिंग पर नजर डालें तो कंपनी आमतौर पर 8 से 10 सितंबर के बीच फोन लॉन्च करती है। अगर यही पैटर्न जारी रहा, तो इस बार भी कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग इवेंट की तारीख की घोषणा कर सकती है।
iPhone 17 सीरीज को कई नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी सबसे पतला iPhone भी लॉन्च करने वाली है, जिससे फोन की डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे।