Windows पर WhatsApp का नया बीटा वर्जन लॉन्च, कुछ ऐसा दिखेगा इंटरफेस

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब Windows यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। Meta ने Windows प्लेटफॉर्म के लिए WhatsApp का नया वेब बेस्ड बीटा वर्जन लॉन्च किया है। जो फिलहाल Microsoft Store पर उपलब्ध है। इस नए वर्जन को खासतौर पर बीटा टेस्टरों के लिए जारी किया गया है

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
windows पर whatsapp का नया बीटा वर्जन लॉन्च

WhatsApp on Windows: दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब Windows यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। Meta ने Windows प्लेटफॉर्म के लिए WhatsApp का नया वेब बेस्ड बीटा वर्जन लॉन्च किया है। जो फिलहाल Microsoft Store पर उपलब्ध है।

कैसा दिखेगा नया WhatsApp?


नए बीटा अपडेट के बाद यूजर्स को अपने पुराने WhatsApp अकाउंट से ऑटोमेटिक लॉगआउट कर दिया जाएगा उसके बाद उन्हें दोबारा अकाउंट लिंक करना होगा। एक बार सेटअप पूरा होने के बाद Windows पर WhatsApp का इंटरफेस पहले जैसे डेस्कटॉप ऐप की तरह नहीं रहेगा बल्कि यह पूरी तरह से WhatsApp Web जैसा नजर आएगा।

Microsoft Edge WebView2 पर आधारित नया अनुभव

यह नया बीटा ऐप Microsoft Edge WebView2 टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे यह ऐप अब वेब ब्राउजर की तरह काम करेगा। हालांकि, इसमें Channels, Status और Communities जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह पुरानी डेस्कटॉप ऐप के मुकाबले ज्यादा सिस्टम रिसोर्स इस्तेमाल कर सकता है।

Meta की नई रणनीति

Meta पहले ही अपने Messenger ऐप को भी Windows पर डाउनग्रेड कर चुकी है और अब WhatsApp के साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया है। इन दोनों ऐप्स को अब डेस्कटॉप पर वेब वर्जन जैसा अनुभव दिया जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि Meta अब वेब-बेस्ड इंटरफेस को प्राथमिकता दे रही है।

जरूरी जानकारी

इस नए WhatsApp बीटा वर्जन को ठीक से चलाने के लिए आपके सिस्टम में लेटेस्ट Microsoft Edge इंस्टॉल होना जरूरी है। नया इंटरफेस अब Windows डिजाइन एलिमेंट्स को नहीं दिखाता और इसका अनुभव WhatsApp Web जैसा लगेगा। यह बीटा वर्जन फिलहाल बीटा टेस्टरों के लिए उपलब्ध है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका फुल रोलआउट शुरू होगा।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि MacBooks पर भी यह बदलाव लागू किया जाएगा या नहीं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Meta इस फीचर को जल्द ही macOS में शामिल कर सकती है। वहीं, WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए भी एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसमें स्प्लिट-स्क्रीन इंटरफेस दिया गया है। जो टैबलेट पर WhatsApp के इस्तेमाल को और आसान बनाता है।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, इस ऐप से कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।