Nothing Phone 3 Launch: Nothing Phone 3 भारत में हुआ लॉन्च, नया लुक, शानदार कैमरा और पॉवरफुल प्रोसेसर से है लोडेड, जानिए कितना है प्राइस?

Nothing Phone 3: Nothing Phone 3 में अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP OIS पेरिस्कोप कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसमें 5500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

अपडेटेड Jul 02, 2025 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
स्मार्टफोन में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है

Nothing Phone 3: Nothing का नया Phone 3 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। पिछले एक महीने से सुर्खियां बटोर रहा यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है। Nothing का यह फ्लैगशिप डिवाइस नए लुक के साथ आया है, जिसमें ग्लिफ इंटरफेस को बदलकर मैट्रिक्स लेआउट कर दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर कैमरे का प्लेसमेंट भी पहले कुछ अलग है, जिसके डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। पहले मॉडल के प्रोसेसर को अपग्रेड करते हुए इस डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। आइए आपको बताते हैं इस फोन में क्या है खास फीचर्स और कितना है प्राइस।

Nothing Phone 3: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Nothing Phone 3 आखिरकार अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता है जिसमें मेटल और ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। पिछले पैनल पर हमें कुछ नए बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें ग्लिफ मैट्रिक्स शामिल है, जो 489 अलग-अलग फायरिंग एल ई डी से बना है, साथ ही ग्लिफ बटन और एक लाल रिकॉर्डिंग लाइट भी दी गई है। डिस्प्ले में चारों तरफ 1.87mm के अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स हैं। ।


Nothing Phone 3 में अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP OIS पेरिस्कोप कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए, Phone 3 TSMC की 4nm प्रक्रिया पर फैब्रिकेटेड Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह 3.21GHz तक की स्पीड वाले 8-कोर सीपीयू और क्वालकॉम एड्रेनो 825 जीपीयू के साथ आता है।

Phone 3 में कंपनी ने 5500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी है जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलेगा, और Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.0 को Q3 2025 में रोल आउट करने की घोषणा की गई है।

Nothing Phone 3 का कितना है प्राइस?

Nothing Phone 3 की भारत में शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है। वहीं 16GB वेरिएंट जिसकी कीमत ₹89,999 है। इंटरनेट पर ज्यादातर लोग इस कीमत से हैरान हैं। आखिर Nothing Phone 3 का प्राइस इतना ज्यादा क्यों रखा गया है इस पर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर 4 जुलाई से शुरू होंगे और आधिकारिक बिक्री 15 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। यह डिवाइस दो कलर वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा।

नया स्मार्टफोन लेना हैं तो कीजिए थोड़ा सा इंतजार, जुलाई में होने जा रहे Nothing, OnePlus और Samsung के कई धमाकेदार लॉन्च

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।