Nothing ने 1 जुलाई को अपना पहला फ्लैगशिप फोन Nothing Phone (3) लॉन्च कर दिया है। नया फोन में एक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल है और इसका डिजाइन काफी अलग है, जिसे लेकर लोगों की मिली-जुली राय है। Nothing Phone (3) में कंपनी ने अपने आइकोनिक ग्लिफ इंटरफेस को नहीं दिया है। इसमें नया ग्लिफ मैट्रिक्स दिया गया है, जो एक प्रोग्रामेबल मिनी-एलईडी स्क्रीन है। डिजाइन के मामले में, Nothing Phone (3), Apple iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे फोनों से अलग दिखता है।
₹79,999 की शुरुआती कीमत के साथ, Nothing Phone (3) फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में आता है, जिसमें Apple और Samsung का पहले से ही दबदबा है। क्या आप Nothing Phone (3) खरीदने का मन बना रहे रहे हैं? इससे पहले आपको ये जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि यह फोन अपने सेगमेंट के Apple iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 के मुकाबले कैसा प्रदर्शन करता है। आइए आपको बताते हैं।
तीनों फोन प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं। तीनों ही फोन अपनी अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। Nothing Phone (3) अपने अनोखे डिजाइन और ग्लिफ मैट्रिक्स के साथ ध्यान आकर्षित करता है, जबकि iPhone 16 अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। Samsung Galaxy S25 एक बेहतरीन ऑल-राउंडर है जिसमें शानदार डिस्प्ले और कैमरा मिलता है। यूजर्स अपने पसंद के हिसाब से इन तीनों डिवाइसों में से अपने लिए बेस्ट डिवाइस चुन सकते हैं।