Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Nothing Phone 3a 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानें ऑफर और कीमत

अगर आप Nothing का लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिये अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में Nothing Phone 3a 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 6:23 PM
Nothing Phone 3a 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 : अगर आप Nothing का लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिये अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में Nothing Phone 3a 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। इस फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा, Nothing Phone 3a 5G Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अब आइए स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • Nothing Phone 3a में 6.77-inch की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7S Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप C पोर्ट और एनएफसी शामिल है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 3a के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 2x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ऑफर और कीमत?


Nothing Phone 3a 5G का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 23,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, एक्सचेंज ऑफर में इस फोन की कीमत 23,700 रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: 20 हजार से कम के बजट में कौन है बेस्ट 5G फोन, जानें फीचर और डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।