Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: अगर आप कम बजट में बेहतर परफॉर्मेंस और जबरदस्त स्टाइलिश वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए लिए है। दरअसल, हम आपको यहां पर दो फोन Vivo T4R 5G और Moto G86 Power 5G के बारे में बताएंगे, साथ ही इसके फीचर को कंपेयर भी करेंगे। जिससे आपको पता चल सकेगा की कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।
Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में अंतर
Vivo T4R 5G: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T4R 5G का डिजाइन काफी हद तक Vivo V50 सीरीज मिलता जुलता है। इसमें 6.77-inch की क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें टेक्सचर्ड बैक पैनल, पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
फोन सिर्फ 7.39mm पतला है और इसका वजन 183.5 ग्राम है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन IP68/69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
T4R 5G MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट लैस है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5700mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे की बात करें तो Vivo T4R 5G में Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Vivo T4R 5G के 8GB + 128GB वैरिएंट की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है।
Moto G86 Power 5G: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी ओर, Moto G86 Power 5G का डिजाइन Motorola के क्लासिक लुक के साथ आता है। यह थोड़ा मोटा (7.8mm) है लेकिन वजन के मामले में Vivo के बराबर ही है। इसमें 6.67-inch की pOLED सुपर डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा, इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
इसमें भी वही IP68/69 और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है जो Vivo T4R 5G में है। Moto G86 Power 5G सिर्फ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
Moto G86 Power 5G में 6720mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मतलब इसकी चार्जिंग थोड़ी स्लो है।
इस फोन में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर वाला मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 3-in-1 फ्लिकर सेंसर दिया गया है। इसमें भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। Moto G86 Power 5G की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।