Independence Sale 2025: अगर आप सस्ते रेट में स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। दरअसल, Amazon और Flipkart पर Independence Day सेल शुरू हो चुकी है और यहां पर 25,000 रुपये की कीमत में ऐसे स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी और जबरदस्त डिस्प्ले के साथ आते हैं। वहीं, हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जो अपने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स के अलावा किसी एक खास फीचर के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते आपके बजट में कौन-सा फोन फिट बैठेगा।
POCO X7 Pro
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो हर फीचर में अच्छा परफॉर्म करे, तो POCO X7 Pro एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, IP69 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6550mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कैमरा औसत है और थोड़े बहुत ब्लोटवेयर हो सकते हैं। लेकिन 25,000 रुपये से कम कीमत में यह एक बेहद बैलेंस्ड डिवाइस है। Amazon पर इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।
Nothing Phone (3a)
आप ऐसा स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो स्मूद और क्लीन एक्सपीरियंस दे तो Nothing Phone (3a) एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें Android 15 बिना ब्लोटवेयर के मिलता है। साथ ही 3 साल के अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी पैचेस मिलते हैं। इसका प्रीमियम डिजाइन और 50MP टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप कैमरा लवर्स के लिए प्लस पॉइंट है। Amazon Sale 2025 में इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 22,900 रुपये में मिल रहा है।
OnePlus Nord CE5
OnePlus Nord CE5 में 7100mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में OxygenOS का क्लीन इंटरफेस और Dimensity 8350 Apex चिपसेट है, जो बैलेंस परफॉर्मेंस देता है। हालांकि, इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और NFC की कमी है, लेकिन बैटरी फर्स्ट यूजर्स के लिए यह एक नंबर चॉइस है। Flipkart पर इस फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 23,969 रुपये में उपलब्ध है।
Realme P3 Ultra
Realme P3 Ultra में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i के साथ आता है। धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। इस फोन में Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा औसत है और Realme UI थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन प्रीमियम लुक और दमदार डिस्प्ले के साथ ये फोन पैसा वसूल है। Flipkart सेल में इस फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
OnePlus Nord 4
OnePlus Nord 4 में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 100W चार्जिंग, मेटल बॉडी और OxygenOS के साथ 4 साल के अपडेट मिलते हैं। थर्मल कंट्रोल और कैमरा ठीक-ठाक हैं, लेकिन इसका परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील इसे खास बनाता है। यह स्मार्टफोन आमतौर पर 25,000 रुपये से ज्यादा कीमत में आता है, लेकिन सेल या बैंक ऑफर में इसे कम दाम में खरीदा जा सकता है। फिलहाल Flipkart पर 8GB + 128GB वेरिएंट वाला OnePlus Nord 4 23,891 रुपये मिल रहा है।