Nothing Phone 4a Series: Nothing Phone 4a सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च में हो सकता है लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

Nothing Phone 4a Series: ब्रिटेन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने मार्च 2025 में भारत में Nothing Phone 3A और Phone 3A Pro लॉन्च किए थे। Snapdragon 7 जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस ये दोनों स्मार्टफोन 4nm प्रोसेसर पर आधारित हैं और इनमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Nothing Phone 4a सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च में हो सकता है लॉन्च

Nothing Phone 4a Series: ब्रिटेन की स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने मार्च 2025 में भारत में Nothing Phone 3A और Phone 3A Pro लॉन्च किए थे। Snapdragon 7 जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस ये दोनों स्मार्टफोन 4nm प्रोसेसर पर आधारित हैं और इनमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। हाल ही में, Nothing ने बताया कि वह 2026 में कोई नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं करेगी और मिड-रेंज मॉडल्स पर फोकस करेगी, जिन्हें Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फोनों के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इन दोनों मॉडलों की संभावित लॉन्च डेट ऑनलाइन सामने आ गई है, जिससे मार्च की शुरुआत में इनके आने का संकेत मिलता है।

Nothing Phone 4a सीरीज की लॉन्च डेट (अनुमानित)


X पर एक पोस्ट में, टिपस्टर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) ने दावा किया है कि कार्ल पेई अगुवाई वाली कंपनी मार्च की शुरुआत में ग्लोबल बाजारों में Nothing Phone 4a और Phone 4a लॉन्च करेगी। इसके अलावा, लीक करने वाले का दावा है कि दोनों हैंडसेट 5 मार्च को लॉन्च किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मॉडल UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज और थोड़ी बड़ी बैटरी से लैस होंगे। कहा जा रहा है कि ये फोन Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएंगे और इनकी कीमत अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब Nothing पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह इस साल कोई नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी, बल्कि अपना ध्यान मिड-रेंज फोनों के विकास पर लगाएगी, जिन्हें Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro नाम दिया जा सकता है।

अगर टिपस्टर की बताई गई लॉन्च डेट सटीक है, तो कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को लगभग उसी समय लॉन्च कर सकती है, जब पिछले साल इनके पुराने मॉडल लॉन्च हुए थे।

बता दें कि Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro को भारत में मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था। इनकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये और 27,999 रुपये थी, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट शामिल था।

Phone 3a Black, Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Pro मॉडल Black और Grey कलर में बेचा जाता है।

दोनों हैंडसेट Octa Core 4nm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर चलता है, जिनमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। दोनों मॉडल 6.7 इंच (1,080x2,392 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1,000Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 3,000 nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone Fold Launch Date: Apple लाएगा पहला Foldable iPhone! 2 लाख के करीब हो सकती है कीमत, लीक में हुआ बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।