WhatsApp Privacy Tips: अब कोई नहीं कर पाएगा WhatsApp हैक, बस ऑन करें ये खास सेटिंग

WhatsApp Privacy Tips: क्या आप WhatsApp यूज करते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि हैकर्स आपके इस मैसेजिंग ऐप को बड़े आराम से हैक कर सकते हैं। इसलिए आपको अपना अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए WhatsApp में Two-Step Verification ऑन करना होगा। ताकि हैकिंग से बचा जा सके।

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 9:52 AM
अब कोई नहीं कर पाएगा WhatsApp हैक, बस ऑन करें ये खास सेटिंग

WhatsApp Privacy Tips: क्या आप WhatsApp यूज करते हैं, अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि हैकर्स आपके इस मैसेजिंग ऐप को बड़े आराम से हैक कर सकते हैं। जी हां, दरअसल आज के डिजिटल युग में WhatsApp हर किसी की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। चैटिंग, वीडियो कॉल, फोटो और डॉक्यूमेंट शेयरिंग सब कुछ इसी ऐप पर संभव है। लेकिन इसके बढ़ते उपयोग के साथ हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा भी बढ़ गया है। कई लोग अपने अकाउंट की सुरक्षा को लेकर परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपने WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो एक बहुत ही सिंपल ट्रिक अपनाकर आप हैकिंग से बच सकते हैं।

Two-Step Verification करें ऑन

WhatsApp हैकिंग अक्सर तब होती है जब कोई आपकी वन-टाइम पासवर्ड (OTP) या अकाउंट वेरिफिकेशन को एक्सेस कर लेता है। हैकर्स अक्सर फिशिंग मैसेज या लिंक के जरिए यह जानकारी चुराते हैं। ऐसे में अगर आपको अपना अकाउंट सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले आपको अपने WhatsApp में Two-Step Verification ऑन करना होगा, ताकि कोई भी बिना आपके परमिशन के आपके इस मैसेजिंग ऐप को हैक न कर पाए। अब आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसे सेटिंग्स को ऑन कर सकते हैं।


Two-Step Verification को एक्टिवेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जैसे-

  1. WhatsApp खोलें और Settings में जाएं।
  2. Account पर क्लिक करें।
  3. Two-Step Verification चुनें और Enable करें।
  4. एक 6 डिजिट का PIN सेट करें और एक वैकल्पिक ईमेल भी जोड़ें, ताकि PIN भूल जाने पर रिकवरी हो सके।

इस तरह, अगर कोई भी आपके नंबर से WhatsApp अकाउंट लॉगिन करने की कोशिश करेगा, तो उसे आपका PIN पता होना चाहिए। इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि Two-Step Verification का इस्तेमाल सबसे प्रभावी तरीका है और इसे चालू करने में केवल दो मिनट का समय लगता है। इसके अलावा, यूजर्स को चाहिए कि वे किसी भी फर्जी लिंक या OTP को किसी के साथ शेयर न करें।

यह भी पढ़ें: Jio Frames: Jio ने पेश किया AI स्मार्ट ग्लास, मिलेंगे फोटो, वीडियो और कॉलिंग जैसे फीचर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।