WhatsApp New Ai Feature: वॉट्सऐप पर अब एआई से लिखें सही मैसेज, पढ़ने वाले को नहीं चलेगा पता

WhatsApp New Ai Feature: इस बार WhatsApp एक ऐसा AI फीचर ला रहा है, जो आपके मैसेज को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया AI टूल देखा गया है, जो मैसेज भेजने से पहले उसे ठीक करने में यूजर्स की मदद करेगा, और आपके प्राइवेसी को बनाए रखेगा।

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 1:11 PM
वॉट्सऐप पर अब एआई से लिखें सही मैसेज, पढ़ने वाले को नही चलेगा पता

WhatsApp New Ai Feature: WhatsApp आज के समय में बहुत बड़ा मैसेंजर ऐप बन गया है, और इसका कारण है लोगों का इसके प्रति बढ़ता विश्वास। इसी भरोसे और विश्वास को देखते हुए कंपनी अपने ऐप में कई फीचर्स भी लेकर आता रहता है। ताकि यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया सके। इस बार भी कंपनी एक ऐसा AI फीचर ला रही है, जो आपके मैसेज को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया AI टूल देखा गया है, जो मैसेज भेजने से पहले उसे ठीक करने में यूजर्स की मदद करेगा, और आपके प्राइवेसी को बनाए रखेगा। अब आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

बीटा वर्जन में आया 'राइटिंग हेल्प टूल'

Meta इस बार WhatsApp में नया AI फीचर लेकर आया है, जो यूजर्स को मैसेज लिखने में हेल्प करेगा और मैसेज भेजने से पहले उसे ठीक करेगा, जिससे मैसेज गलत सेंड न हो। यह नया फीचर मेटा AI की मदद से काम करता है, जो इंस्टाग्राम में पिछले कुछ महीनों से इस्तेमाल हो रहा है। मेटा AI न सिर्फ तस्वीर बनाने या ट्रैवल प्लान करने में मदद करता है, बल्कि अब यह मैसेज को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। इस टूल का नाम है 'राइटिंग हेल्प' जो WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.23.7 में देखा गया है।


मेटा की प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की मदद से अब आपके मैसेज और भी सुरक्षित हो गए हैं। यह टेक्नोलॉजी AI का इस्तेमाल करके मैसेज में बदलाव तो करती है। लेकिन आपकी पहचान को पूरी तरह गुप्त रखती है और चैट को एन्क्रिप्टेड बनाए रखती है। यानी आप निश्चिंत होकर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों की पूरी गारंटी है।

राइटिंग हेल्प फीचर में आपको क्या मिलेगा?

राइटिंग हेल्प फीचर यूजर्स को उनके मैसेज को अलग-अलग तरीकों से लिखने में मदद करेगा। यह AI टूल मैसेज को कई तरह के स्टाइल और टोन में लिख सकता है, जैसे कि 'रीफ्रेज' कर सकता है, यानी मैसेज को दूसरे शब्दों में लिख पाएंगे। 'प्रोफेशनल' ऑप्शन का इस्तेमाल करते हुए सधी हुई भाषा में मैसेज कर पाएंगे। 'फनी' मैसेज भी लिख पाएंगे। प्रूफरीड का ऑप्शन भी होगा, जिससे आप अपनी गलतियों को सुधार पाएंगे। हालांकि ये आपकी मर्जी पर है कि आप अपना मैसेज बदलना चाहते हैं या जैसा है, वैसा ही भेजना चाहते हैं।

AI का यूज हुआ है, मैसेज मिलने वाले को नहीं पता लगेगा 

मैसेंजर ऐप WhatsApp आपको यह भी सहूलियत देगा कि जिसको आप मैसेज भेजेंगे उसे भी नहीं पता चल पाएगा की यह AI की मदद से भेजा गया मैसेज है। बता दें कि WhatsApp इस फीचर को डिफॉल्ट रूप से बंद रखेगा यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी सेटिंग्स में जाकर इसे ऑन करना होगा।

Voice Chat की भी हो रही है टेस्टिंग

WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए Meta AI के साथ Voice Chat की टेस्टिंग भी कर रहा है। इस फीचर में मेटा AI चैटबॉट एक डायनामिक आइकन के साथ आएगा, जो Apple के Siri की तरह दिखेगा। यह चैटबॉट आपके सवालों के जवाब टेक्स्ट में देगा और जवाब का सोर्स भी बताएगा। इससे ये भी पता लग जाएगा कि जानकारी कितनी भरोसेमंद है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 नहीं होगा लॉन्च? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए क्या है कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।