अब मिनटों में मिलेगा Asus लैपटॉप, इन 7 शहरों में शुरू हुई इंस्टैंट डिलीवरी

अब आपको लैपटॉप खरीदने के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं है और न ही ऑनलाइन ऑर्डर कर के हफ्ते भर इंतजार करने की। दरअसल, मंगलवार को Asus ने घोषणा की है कि अब उसके कुछ लैपटॉप्स भारत में Swiggy Instamart के जरिए क्विक डिलीवरी पर मिलेंगे।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
अब मिनटों में मिलेगा Asus लैपटॉप

अब आपको लैपटॉप खरीदने के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं है और न ही ऑनलाइन ऑर्डर कर के हफ्ते भर इंतजार करने की। दरअसल, मंगलवार को Asus ने घोषणा की है कि अब उसके कुछ लैपटॉप्स भारत में Swiggy Instamart के जरिए क्विक डिलीवरी पर मिलेंगे। बता दें कि Swiggy Instamart एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो ग्रॉसरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी चीजें कुछ ही मिनटों में डिलीवर करता है। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Asus ने बताया कि Vivobook 15 और TUF Gaming F16 जैसे सेलेक्टिव लैपटॉप मॉडल्स अब Instamart पर उपलब्ध होंगे। आइए आपको बताते हैं कि किन शहरों को मिलेगी Instant Delivery की सुविधा।

7 शहरों में Instamart पर उपलब्ध हैं Asus लैपटॉप्स

Swiggy Instamart यूजर्स अब Asus के कुछ लैपटॉप्स को अपने शहर में ऑर्डर कर सकेंगे। इन डिवाइसेज की शुरुआती कीमत 33,990 रुपये से शुरू होती है और इनमें Vivobook 15, Vivobook Go 15, और TUF Gaming F16 शामिल हैं। ये सुविधा अभी बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे 7 शहरों में शुरू की गई है।


Asus Vivobook Go 15 के फीचर्स

Asus Vivobook Go 15 E1504GA-NJ321WS एक Windows 11 Home लैपटॉप है, जो 15.60-inch डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल्स का है। इसमें AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर के साथ 8GB RAM है। Asus Vivobook Go 15 E1504GA-NJ321WS लैपटॉप 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-FI 802.11 बी/एन, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसका वजन 1.7 किलो है।

Asus TUF Gaming F16 के फीचर्स

  • दूसरी ओर, Asus TUF Gaming F16 को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह अधिक तापमान, नमी और शॉक को झेल सकता है। यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core 5 210H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU के साथ आता है। इसमें 16-inch का Full HD+ एंटीग्लेयर IPS डिस्प्ले है। इसका पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 3ms रिस्पॉन्स टाइम से लैस है।
  • इसमें 16GB DDR4 RAM और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज शामिल है। इस लैपटॉप में RGB बैकलिट चिकलट कीबोर्ड है, जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot key भी दी गई है। लैपटॉप में 56Wh बैटरी मिलती है और ये Windows 11 Home पर चलता है।

इस साल की शुरुआत में, Asus ने Keyboard, माउस और चार्जर जैसे अपने एक्सेसरीज की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए स्विगी इंस्टामार्ट के साथ पार्टनरशिप की थी। ये प्लेटफॉर्म OnePlus, Oppo, Motorola, Apple, Vivo, Boat और Realme जैसे दूसरे ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स भी डिलीवर करता है।

यह भी पढ़ें : Flipkart Freedom Sale 2025: स्मार्टफोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर्स समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार ऑफर, जानें पूरी डील्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।