OnePlus 15R launch: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, OnePlus अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाला है, और लॉन्च से पहले ही फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसमें प्रोसेसर, फोन की मजबूती, डिजाइन, कैमरा सिस्टम और बाकी फीचर्स शामिल हैं। अब चलिए हम आपको इसके फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।
OnePlus 15R में Snapdragon 8Gen 5 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो फ्लैगशिप OnePlus 15 में दिए गए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से नीचे होगा।
OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा। हालांकि कंपनी ने इसे अभी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है। फिलहाल, लीक हुए रेंडर्स डुअल-कैमरा लेआउट का संकेत देते हैं, जो OnePlus 13R से अलग होगा, क्योंकि 13R में तीन कैमरे थे और एक टेलीफोटो लेंस भी दिया गया था।
OnePlus 15R में क्वाड IP रेटिंग होने की उम्मीद है: IP66, IP68, IP69, IP69K, जो फोन को धूल और पानी से काफी बेहतर तरीके से सुरक्षित रखेगा।
OnePlus 15R में 165Hz का डिस्प्ले कन्फर्म किया गया है। इसकी स्क्रीन का साइज अभी officially सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि यह 6.7 से 6.8 इंच के बीच होगा। इतना बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले कंटेंट देखने और गेमिंग—दोनों के लिए बेहतरीन माना जाता है।
OnePlus 15R का डिजाइन काफी हद तक फ्लैगशिप OnePlus 15 जैसा ही होगा। अगर आप OnePlus 15 के आधिकारिक रेंडर देखें, तो इसकी झलक साफ दिखाई देती है। इसमें वही फ्लैट बैक, फ्लैट साइड और देखने में फ्लैट डिस्प्ले है। इसका मतलब है कि OnePlus 15R फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही प्रीमियम डिज़ाइन प्रदान करेगा।