OnePlus 15T: OnePlus मंगलवार को चीन में अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 15T को लॉन्च करने जा रहा है। इसे एक हाई-एंड परफॉर्मेंस डिवाइस के रूप में पेश किया गया है, जिसमें बड़ी 7,500mAh बैटरी है। यह स्मार्टफोन खरीदारों की भारी पसंद और Oppo China के ऑनलाइन स्टोर पर एक्टिव प्री-ऑर्डर विंडो के बीच लॉन्च हो रहा है।
OnePlus 15T की कीमत (अनुमानित)
OnePlus 15T की आधिकारिक कीमत चीन में होने वाले इवेंट में घोषित की जाएगी, लेकिन मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार, यह डिवाइस अपने पूराने OnePlus 13T से अधिक कीमत पर लॉन्च होगा। जानकारी के लिए बता दें, OnePlus 13T का 12GB+256GB मॉडल लगभग ₹39,000 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। हार्डवेयर अपग्रेड को देखते हुए, उम्मीद है कि OnePlus 15T का 12GB+256GB वेरिएंट भारत में ₹40,000 से शुरू होगा। मौजूदा रुपए की कीमत के हिसाब से, हाई-वेरिएंट्स, जैसे 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले फ्लैगशिप वर्जन की कीमत ₹55,000 से अधिक हो सकती है।
OnePlus 15T लॉन्च डेट और लाइवस्ट्रीम कहां देखें
OnePlus 15T का लॉन्च मंगलवार, 24 मार्च को चीन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 7 बजे (भारतीय समय शाम 4:30 बजे) होगा। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि लॉन्च एक विशेष इवेंट होगा या सॉफ्ट लॉन्च, लेकिन अगर कोई लाइवस्ट्रीम होगी तो इसे आधिकारिक OnePlus Weibo पेज के जरिए देखा जा सकेगा। चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और ग्राहक इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में से चुन सकते हैं: Healing White Chocolate, Pure Cocoa, और Relaxing Matcha
OnePlus 15T: कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 15T का कैमरा डुअल 50MP रियर सेटअप के साथ आता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP Sony सेंसर के साथ 1/1.56 इंच साइज, 24mm फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) देता है। सेकंडरी कैमरा 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस जूम की सुविधा है। पूरा कैमरा सिस्टम Oppo का LUMO इमेजिंग इंजन इस्तेमाल करता है, जो कम रोशनी में शानदा तस्वीर और बेहतर कलर देता है।
वनप्लस 15T Snapdragon 8 Elite Gen 5 और बैटरी
वनप्लस 15T Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 से संचालित है। इस हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए, डिवाइस में 7,500mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन कई तरह के मैग्नेटिक एक्सेसरीज़ को भी सपोर्ट करता है और इसमें धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसकी अधिकतम रिफ्रेश रेट 165Hz है।