Samsung Galaxy S25 FE: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Samsung Galaxy S25 FE पर Flipkart जबरदस्त डील लेकर आया है। इस फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन 8GB RAM और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का मेन लेंस दिया गया है। चलिए अब Galaxy S25 FE की कीमत और इस पर मिलने वाले डील के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE के 8GB RAM और 128GB के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 59999 रुपये है। इस फोन पर 5 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस फोन को 2750 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 52400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला एडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करता है।
Samsung Galaxy S25 FE: फीचर और स्पेसिफिकेशन
Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का फुल HD+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है। यह डिस्प्ले Gorilla Glass Victus + प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन 8GB RAM और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। फोन में आपको 4nm प्रोसेसर और Samsung Xclipse 940 GPU के साथ Exynos 2400 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 15W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP68 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है। OS की बात करें, तो फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो, Galaxy S25 FE के रियर में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP के मेन लेंस के साथ एक 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और एक 8MP का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4/5GHz), Bluetooth 5.4, GPS + GLONASS, USB Type-C 3.2 Gen 1 और NFC जैसे ऑप्शन दे रही है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इसमें Dolby Atmos भी दे रही है।