OnePlus का बड़ा धमाका! 2K डिस्प्ले और 240Hz रिफ्रेश रेट वाला फोन जल्द हो सकता है लॉन्च

Oneplus 16: एक नए लीक के अनुसार OnePlus अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है। यह नई जानकारी कंपनी की लंबी अवधि की डिस्प्ले स्ट्रेटेजी के बारे में बताती है।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 5:34 PM
OnePlus 16 में मिलेगा 240Hz OLED डिस्प्ले? लीक में बड़ा खुलासा

Oneplus 16: एक नए लीक के अनुसार OnePlus अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है। यह नई जानकारी कंपनी की लंबी अवधि की डिस्प्ले स्ट्रेटेजी के बारे में बताती है और संकेत देती है कि OnePlus हाई रेजोल्यूशन की बजाय डिस्प्ले पैनल टेक्नोलॉजी के एक खास हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।

बता दें कि यह दावा OnePlus 16 के ऑनलाइन सामने आने की अफवाहों के बीच आया है। उम्मीद है कि OnePlus इस साल के अंत में अपना अगला फ्लैगशिप फोन कई नए हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ लॉन्च करेगा।

OnePlus के अपमिंग फोन में 240Hz OLED डिस्प्ले हो सकता है


डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) के Weibo पोस्ट के अनुसार, OnePlus अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोनों के लिए हाई रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले की योजना बना रहा है। टिप्स्टर का कहना है कि आने वाले मॉडल्स में पहले 165Hz और 185Hz के डिस्प्ले मिल सकते हैं और धीरे-धीरे यह बढ़कर 240Hz तक भी पहुंच सकते हैं।

OnePlus फिलहाल अपने अगले जनरेशन के प्रोडक्ट्स के लिए 1.5K स्क्रीन को प्राथमिकता दे रहा है। सूत्र ने बताया कि अगर 2K पैनल बिना किसी बड़े समझौते के ज्यादा हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम हो जाते हैं, तो कंपनी उन पर दोबारा विचार कर सकती है।

हालिया रिपोर्टों से अपकमिंग OnePlus 16 के डिस्प्ले अपग्रेड की ओर इशारा मिला है। उम्मीद है कि यह हैंडसेट OnePlus 15 का सक्सेसर होगा, जिसमें 1.5K OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट है। लीक से पता चलता है कि नए मॉडल में रिफ्रेश रेट को 185Hz तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि रिजोल्यूशन लगभग समान रहेगा।

वहीं, अगर OnePlus 240Hz डिस्प्ले लाता है, तो यह कंपनी को उन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल कर देगा जो स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को सबसे आगे ले जा रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी 2K डिस्प्ले के साथ इतना हाई रिफ्रेश रेट दे पाएगी या नहीं। फिलहाल यह बदलाव स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा करता है, जहां कंपनियां फ्लैगशिप फोन्स में तेज और स्मूद डिस्प्ले पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

इसके साथ ही आम इस्तेमाल के लिए 120Hz डिस्प्ले पहले से ही काफी स्मूद माना जाता है। बता दें कि ज्यादा रिफ्रेश रेट का असली फायदा खासतौर पर गेमिंग और तेज मूवमेंट वाले कंटेंट में देखने को मिलेगा।

बता दें कि OnePlus 16 के इस साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसमें बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दिए जाने की भी संभावना है। हालांकि, OnePlus ने अभी तक इस फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: 38440 रुपये में क्रोमा से खरीद सकते हैं Apple MacBook Neo, ये पूरा ऑफर समझ लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।