38440 रुपये में क्रोमा से खरीद सकते हैं Apple MacBook Neo, ये पूरा ऑफर समझ लीजिए

MacBook Neo offer: Apple प्रोडक्ट्स खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, Croma ने अपने “Everything Apple” सेल का आखिरी फेज शुरू कर दिया है, जिसमें Apple के कई प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 3:01 PM
Croma सेल में MacBook Neo पर शानदारी ऑफर

MacBook Neo offer: Apple प्रोडक्ट्स खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, Croma ने अपने “Everything Apple” सेल का आखिरी फेज शुरू कर दिया है, जिसमें Apple के कई प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है। इसमें iPhone, iPad, AirPods, Apple Watch और MacBook जैसे डिवाइस शामिल हैं। अगर आप भी इस सेल का फायदा उठाने चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है।

बता दें कि इस ऑफर में सबसे खास बात यह है कि MacBook Neo (13-इंच) कुछ योग्य खरीदारों के लिए सिर्फ ₹38,440 की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है।

वहीं, रिटेलर का कहना है कि स्टूडेंट्स और टीचर्स को यह ऑफर उपलब्ध सुविधाओं, एक्सचेंज बोनस और Tata Neu Coins के माध्यम से दी जाएगी।


MacBook Neo डील की जानकारी

Croma की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, MacBook Neo (13 इंच) का MRP 69,900 रुपये है। लेकिन चल रहे ऑफर के तहत, स्टूडेंट्स और टीचर्स को मिलने वाले डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर लगभग ₹38,440 तक पहुंच जाती है।

इस ऑफर में शामिल हैं:

  • स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए स्पेशल प्राइस: ₹62,211
  • पुराने डिवाइस पर ₹12,500 तक का एक्सचेंज लाभ (उत्पाद और उसकी स्थिति के आधार पर)
  • पुराने डिवाइस के बदले एक्सचेंज वैल्यू: ₹12,500 तक (प्रोडक्ट और उसकी कंडीशन पर निर्भर)
  • ₹7,000 तक का एक्सचेंज बोनस
  • ₹4,271 तक के Tata Neu Coins
  • इन सभी लाभों को मिलाकर MacBook Neo की इफेक्टिव कीमत घटकर ₹38,440 हो जाती है।

डील कैसे पाएं

ऑफर का लाभ उठाने के लिए इच्छुक ग्राहकों इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • क्रोमा स्टोर या रिटेलर के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाएं।
  • स्टूडेंट या टीचर के लिए अपनी पात्रता (eligibility) वेरिफाई करें।
  • अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करें ताकि आपको उसका वैल्यू मिल सके।
  • ऑफर के तहत दिए जा रहे एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाएं।
  • योग्य पेमेंट मेथड से खरीदारी पूरी करें और Tata Neu Coins का फायदा पाएं।

अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर ऑफर:

सेल में कई अन्य Apple डिवाइस पर भी छूट शामिल है। Croma का कहना है कि iPad 11th Gen (A16) को ऑफर के बाद ₹29,489 में खरीदा जा सकता है, जबकि iPad Air M4 को ₹55,490 की शुरुआती कीमत पर अपना बना सकते हैं।

इसके अलावा, प्रमोशनल पीरियड के दौरान AirPods Pro 3 22,491 रुपये से उपलब्ध हैं और AirPods 4 को रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ध्यान रहे कि यह “Everything Apple Season Finale”  सेल चुनिंदा क्रोमा चैनलों पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Infinix Smart 20 भारत में जल्द होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट पर लिक हुई डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।