OnePlus के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगी 9000mAh की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग, देखें कीमत

OnePlus New Phone 2026: OnePlus ने गुरुवार को चीन में दो नए स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च किए हैं, ये दोनों फोन हैं- OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V। दोनों ही फोन कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि इन फोन्स में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
OnePlus के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगी 9000mAh की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग, देखें कीमत

OnePlus New Phone 2026: OnePlus ने गुरुवार को चीन में दो नए स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च किए हैं, ये दोनों फोन हैं- OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V। दोनों ही फोन कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं। सबसे खास बात ये है कि इन फोन्स में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, इन दोनों फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटेड हैं। अब चलिए जानते हैं OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

OnePlus Turbo 6 की कीमत और कलर

RAM + Storage कीमत (CNY) लगभग कीमत (INR)
12GB + 256GB 2,099 ₹27,000
12GB + 512GB 2,399 ₹30,000
16GB + 256GB 2,599 ₹33,000
16GB + 512GB 2,899 ₹37,000

ये फोन Light Chaser Silver, Lone Black and Wild Green (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर में उपलब्ध है।


OnePlus Turbo 6V की कीमत और कलर

RAM + Storage कीमत (CNY) लगभग कीमत (INR)
8GB + 256GB 1,699 ₹21,000
12GB + 256GB 1,899 ₹24,000
12GB + 512GB 2,199 ₹28,000

Turbo 6V Fearless Blue, Lone Black and Nova White (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर में उपलब्ध है।

OnePlus Turbo 6 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच का Full-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो 1,272x 2,772 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 60Hz से 165Hz रिफ्रेश रेट और 450ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट देने का दावा करती है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसमें Adreno 825 GPU के साथ Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है।

ये फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) के साथ आता है। इसमें 16GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मेजरमेंट 162.46x77.45x8.50mm है और इसका वजन लगभग 217g है। Turbo 6 में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग भी है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ, GPS/AGPS, गैलीलियो, GLONASS, Beidou, NFC और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस के साथ 50MP का वाइड-एंगल मेन सेंसर और 20x डिजिटल जूम के साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus Turbo 6V के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Turbo 6V में OnePlus Turbo 6 मॉडल के समान सिम, सॉफ्टवेयर, डिस्प्ले और IP रेटिंग हैं। OnePlus Turbo 6V Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU पर चलता है, इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। इसमें 6.78-इंच का फुल HD+ (1,272x2,772 पिक्सल) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5 प्रतिशत, 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट है।

OnePlus Turbo 6V भी डुअल सिम के साथ आता है। इसमें भी वही सॉफ्टवेयर, बैटरी, डिस्प्ले, कन्क्टिविटी, सेंसर और IP रेटिंग है, जो OnePlus Turbo 6 मॉडल में है। Turbo 6V में 6.78-इंच का Full-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,272x 2,772 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 300Hz, पीक ब्राइटने 1,800 निट्स और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5 प्रतिशत है। इस फोन में आपको Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा, जो 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

कैमरे की बात करें तो OnePlus Turbo 6V में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50MP का वाइड-एंगल मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

यह भी पढ़ें: Poco M8 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा डुअल रियर कैमरा और 5,520mAh की बैटरी, कीमत ₹18,999 से शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।