क्या आप बड़ी बैटरी और AI फीचर से लैस स्मार्टफोन की तलाश में हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। इन नई N-सीरीज के फोन में बड़ी 7,000mAh की बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस नए फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
बता दें कि इस स्मार्टफोन की ओपन सेल आज (22 सितंबर) दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इसे OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon, OnePlus Experience Stores और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
OnePlus N6 Lite: कीमत और ऑफर
OnePlus N6 Lite के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत ₹16,999 है। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा बैंक कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को 750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 16,249 रुपये हो जाएगी।
यह फोन 8GB तक वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है। वहीं, स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। microSD कार्ड अलग से खरीदना होगा।
OnePlus N6 Lite: स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। OnePlus का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चल सकता है। यह फोन 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 55.5 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकता है।
फोन में वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स OnePlus के ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को भी फोन से चार्ज कर सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी 6.75-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। यह 900 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है और इसमें Aqua Touch टेक्नोलॉजी भी है, जो स्क्रीन गीली होने या उस पर नमी या तेल होने पर भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देती है।
OnePlus N6 Lite में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फोन के High-Res मोड की मदद से 50MP तक की फोटो भी क्लिक की जा सकती है। फोन में AI से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI Clear Face शामिल है, जो ग्रुप फोटो में लोगों के चेहरे की डिटेल को बेहतर करता है। वहीं, AI Eraser की मदद से फोटो में मौजूद अनचाही चीजों को हटाया जा सकता है।
इसके अलावा, फोन में AI की मदद के लिए Google Gemini भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें 36-Month Fluency Protection फीचर भी दिया है, जिसका मकसद लंबे समय तक फोन को स्मूथ तरीके से चलाने में मदद करना है।
इस हैंडसेट की मोटाई 8.95mm है और वजन लगभग 215 ग्राम है। रोजाना के इस्तेमाल में गिरने और टकराने से अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।