OnePlus Nord 6 Vs Nothing Phone 4a Pro: चीन की स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारत में अपना Nord 6 लॉन्च किया है, जो पिछले साल के Nord 5 का सक्सेसर है। लेकिन OnePlus लिए यह आसान नहीं है। क्योंकि लंदन की टेक कंपनी Nothing ने भी कुछ महीने पहले ही इसी प्राइस रेंज में अपना Phone 4a Pro लॉन्च किया था, जिससे दोनों के बीच कड़ी टक्कर शुरू हो गई है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में कन्फ्यूज हैं, तो आइए आइए देखते हैं कि हर एक फोन में क्या खास है।
OnePlus Nord 6 Vs Nothing Phone 4a Pro: स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और अन्य फीचर्स
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, 93.5 % स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 3840Hz PWM डिमिंग और क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.5 x 77.5 x 8.5mm है और इसका वजन 217 ग्राम है।
Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 2,500Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसका डाइमेंशन 163.6 x 76.6 x 7.9mm है और इसका वजन 210 ग्राम है।
OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, Adreno GPU, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
Nothing Phone 4a Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है (4nm तकनीक पर बना), 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज। यह फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है।
OnePlus Nord 6 में 9000 mAh की बैटरी है जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Nothing Phone 4a Pro में 5400 mAh की बैटरी है जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8M का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा है।
Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 140x जूम तक वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी है।
OnePlus Nord 6 Vs Nothing Phone 4a Pro: भारत में कीमत
Nothing Phone 4a Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये से शुरू होता है, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। वहीं, OnePlus Nord 6 का 8GB + 256GB वेरिएंट 38,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।