OnePlus Nord 6: OnePlus 15R लॉन्च करने के बाद, OnePlus अब Nord सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने बताया कि वह अगले महीने चीन में अपनी Turbo सीरीज के स्मार्टफोन, जिनमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल हैं, पेश करेगा।
उम्मीद है कि ये फोन भारत में अलग नाम से लॉन्च किए जाएं। Turbo 6 को Nord 6 और Turbo 6V को Nord CE 6 के नाम से लाया जा सकता है। अगर यह सब समझना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, तो आइए देखते हैं कि आने वाले OnePlus Turbo 6 और Nord 6 में क्या-क्या फीचर्स हो सकते हैं।
OnePlus Turbo 6 के स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और डिजाइन
Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, वहीं Turbo 6V में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों फोन में 9000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात कही जा रही है।
OnePlus Turbo 6, ब्रांड की नई डिजाइन शैली को अपनाता है, जो OnePlus 15 से काफी मिलती-जुलती है। इसमें फ्लैट बैक पैनल, प्लास्टिक फ्रेम और राउंड शेप का कैमरा मॉड्यूल है। हालांकि, Turbo 6 और Turbo 6V का डिज़ाइन लगभग समान है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में कुछ मामूली अंतर हैं। डिवाइस में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग होने की उम्मीद है।
Turbo 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED पैनल होने की उम्मीद है, जबकि Turbo 6V में इसी तरह की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा।
Turbo 6 के Black, Silver और Green कलर में आने की उम्मीद है, जबकि Turbo 6V Black, Blue और White कलर में उपलब्ध होगा। Turbo 6 और Turbo 6V में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होने की संभावना है।
OnePlus Turbo 6 की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
OnePlus ने कन्फर्म किया है कि उसकी Turbo सीरीज के स्मार्टफोन चीन में 8 जनवरी को शाम 7 बजे (लोकल टाइम) लॉन्च किए जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च सुबह 6:30 बजे होगा।
मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन भारत में जून 2026 तक लॉन्च हो सकते हैं। भारत में इन्हें OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 के नाम से उतारा जा सकता है।
कीमत की बात करें तो, भारत में OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत करीब 38,999 रुपये हो सकती है।