OnePlus Turbo 6X और 6X Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, जानें कीमत और कलर ऑप्शन

OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च इवेंट से पहले ही OnePlus ने Weibo पर नए टीजर जारी किए हैं, जिनमें इन दोनों फोनों की बैटरी, चिपसेट और डिस्प्ले की जानकारी दी गई है।

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 4:36 PM
OnePlus Turbo 6X और 6X Pro के स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, लॉन्च इवेंट से पहले ही OnePlus ने Weibo पर नए टीजर जारी किए हैं, जिनमें इन दोनों फोनों की बैटरी, चिपसेट और डिस्प्ले की जानकारी दी गई है। OnePlus ने इन फोनों के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। लिस्टिंग में अपकमिंग OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro के कलर ऑप्शन, RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की पुष्टि की गई है। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Turbo 6X सीरीज के कलर, RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन हुए रिवील

OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी और OnePlus ने Weibo पर घोषणा की है कि OnePlus Turbo 6X Pro में 8,000mAh की बैटरी और 1.5K रिजोल्यूशन वाला सैमसंग डिस्प्ले होगा। यह फोन MediaTek Deimensity 7400 Super Edition चिपसेट पर चलेगा। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग होगी।


वहीं, OnePlus Turbo 6X में 7,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Super चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 144Hz LCD डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे फ्लिकर-फ्री आई-केयर सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसके अलावा, इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी जाएगी।

बता दें कि ये दोनों फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आएंगे। चीन में OnePlus Turbo 6X सीरीज की कीमत CNY 1,500 (लगभग 22,000 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा, कंपनी ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपकमिंग OnePlus Turbo 6X सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कलर ऑप्शन की बात करें तो OnePlus Turbo 6X “One in a Million”, “Starry Black” और “Threading on Clouds” रंगों में उपलब्ध है। वहीं, OnePlus Turbo 6X Pro “Black Prancing Horse” और “Heart’s Desire Orange”  शेड्स में उपलब्ध है।

स्टोरेज ऑप्शन देखें तो दोनों ही फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में, ली जी ने पुष्टि की कि OnePlus Turbo 6X सीरीज 18 जून से पहले चीन में लॉन्च हो जाएगी। OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच का डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें: Xiaomi 18 Pro Max का धमाका! डुअल 200MP कैमरा के साथ आ सकता है फ्लैगशिप फोन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।