Xiaomi 18 Pro Max: Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने में अभी कई महीने दूर है, लेकिन Xiaomi 18 Pro Max से जुड़ी लीक से इसके बारे में काफी जानकारी मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन से मिली नई जानकारी से पता चलता है कि इस डिवाइस के कैमरे में कुछ बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। अब चलिए जानते हैं Xiaomi 18 Pro Max के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Digital Chat Station के Weibo पोस्ट के अनुसार, एक “बड़ी स्क्रीन वाला फ्लैगशिप” डिवाइस टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस आने वाला Xiaomi 18 Pro Max हो सकता है।
लीक में दावा किया गया है कि फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 1/1.28 इंच का बड़ा सेंसर लगा होगा। बताया जा रहा है कि यह सेंसर अगले जनरेशन की LOFIC (लैटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर) टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसे HDR परफॉर्मेंस और कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, दूसरा बड़ा अपग्रेड 200MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें 1/1.56 इंच का सेंसर, 3x ऑप्टिकल फोकल लेंथ, f/2.4 अपर्चर और मैक्रो फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट हो सकता है।
इसके अलावा, पहले की अफवाहों से पता चलता है कि इस फ्लैगशिप फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। साथ ही इसमें Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के भी मिलने की उम्मीद है। अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया है कि डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर, एक बड़ा X-एक्सिस लीनियर मोटर और एक बड़ी 8500mAh की बैटरी शामिल हो सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है।
Xiaomi 18 Pro Max की लॉन्च टाइमलाइन
हालांकि, Xiaomi ने इस डिवाइस के बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Xiaomi 18 Pro Max को Xiaomi 18 और Xiaomi 18 Pro के साथ इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।