सावधान! AI आपकी मेहनत की कमाई पर डाल सकता है डाका, सैम ऑल्टमैन ने दी कड़ी चेतावनी

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने AI के दुरुपयोग को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वित्तीय संस्थानों ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई तो AI आम लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल सकता है। बता दें कि ऑल्टमैन ने यह बात फेडरल रिजर्व कॉन्फ्रेंस में कहा।

अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 2:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने AI के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी दी

Sam Altman AI warning : आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जितना लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है उतना ही यह गंभीर खतरे के रूप में भी उभर रहा है। ऐसे में OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने AI के दुरुपयोग को लेकर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वित्तीय संस्थानों ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई तो AI आम लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ मार सकता है। बता दें कि ऑल्टमैन ने यह बात फेडरल रिजर्व कॉन्फ्रेंस में कहा।

बैंकों को चेतावनी

उन्होंने कहा कि अब AI के आगे मौजूदा बैंकिंग सुरक्षा तंत्र कमजोर साबित हो रहे हैं। ऑल्टमैन नें फाइनेंशियल सेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सिस्टम को अपडेट नहीं किया गया तो इसका नतीजा खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा समय आ गया है कि स्कैमर्स AI का उपयोग कर बैंक खातों तक पहुंच जा रहे हैं।


AI से Deepfake Video और Voice Clone बना रहे स्कैमर्स

कॉन्फ्रेंस के दौरान OpenAI के CEO ने कहा कि AI से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो और वॉयस क्लोन अब इतने ओरिजिनल लगते हैं कि इन्हे पहचान पाना बड़ा ही मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, वॉयसप्रिंट ऑथेंटिकेशन, जिसे कभी सुरक्षित तकनीक माना जाता था, अब AI के सामने कमजोर साबित हो रही है। ऑल्टमैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कि अगली चुनौती फेस रिकग्निशन सिस्टम के लिए हो सकती है, जिसे AI आसानी से भ्रमित कर सकता है।

AI बना स्कैमर्स का नया हथियार

आज के समय में Generative AI अब स्कैमर्स के ठगी का नया रास्ता बन चुका है। AI इन स्कैमर्स को स्क्रिप्ट लिखने, फर्जी कॉल करने, और नकली डॉक्यूमेंट तैयार करने में मदद कर रहा है। सैम ऑल्टमैन ने कहा कि ऐसी टेक्नोलॉजी अपराधियों को और ज्यादा ताकतवर बना रही हैं। जिससे धोखाधड़ी अब और भी स्मार्ट और तेज हो गई है।

यह भी पढे़ं : अब अमेरिका में भी चलेगा भारत का UPI! PayPal लॉन्च करने जा रही ये नया प्लेटफॉर्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।