Oppo Find X10 Pro Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

Oppo Find X10 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। अब Oppo ने कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 शामिल होंगे।

अपडेटेड Oct 17, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Oppo Find X10 Pro Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे

Oppo Find X10 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। अब Oppo ने कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक, Oppo Find X10 Pro Max में पहली बार इंडस्ट्री का ट्रिपल 200MP में रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, Oppo Find X10 में दो रियर कैमरे मिलेंगे। इन दोनों कैमरों का रिजॉल्यूशन 200MP होगा। दोनों फोन के कैमरा सेटअप चीन में लॉन्च किए गए इनके मॉडल जैसे ही हो सकते हैं।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो Oppo Find X10 Pro Max में हाल ही में पेश की गई MediaTek Dimensity 9000 सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, प्रोसेसर की सटीक जानकारी और फोन के दूसरे फीचर्स को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

Oppo Find X10 सीरीज के कैमरा फीचर्स का खुलासा


स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस रिलीज में बताया कि Find X10 सीरीज को भारत में कई खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फ्लैगशिप Oppo Find X10 Pro Max भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें पीछे की तरफ तीन 200MP के कैमरे मिलेंगे।

इस फोन में Hasselblad की मदद से तैयार किया गया कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। इसके मुख्य कैमरे में 200MP का सेंसर होगा, जिसका अपर्चर f/1.5 है। इसमें 1/1.3 इंच का ISOCELL HPC सेंसर और 24mm की फोकल लेंथ मिलेगी। इसके अलावा, कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी होगा। इससे फोटो लेते समय हाथ हिलने के कारण होने वाले धुंधलेपन को कम करने में मदद मिलेगी।

भारत में, Oppo Find X10 Pro Max में 200MP का अल्ट्रा-सेंसिंग अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) कैमरा होगा, जिसमें 13mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, इसमें OIS और 1/1.56-इंच ISOCELL HP5 सेंसर वाला 200MP का अल्ट्रा-सेंसिंग टेलीफोटो (f/2.1) कैमरा भी दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का अल्ट्रा-क्लियर कैमरा होगा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है।

दूसरी ओर, स्टैंडर्ड Oppo Find X10 मॉडल में भी Hasselblad पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हो गई है। इस फोन में 1/1.4-इंच ISOCELL HPE सेंसर, 23mm फोकल लेंथ और OIS के साथ 200MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन (f/1.6) कैमरा दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का अल्ट्रा-सेंसिंग टेलीफोटो (f/2.6) कैमरा और 15mm फोकल लेंथ व ऑटोफोकस के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड (f/2.0) कैमरा भी मौजूद है। इसमें वही सेल्फी कैमरा दिया गया है जो प्रो मैक्स मॉडल में है।

इसके अलावा, कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में Oppo Find X10 सीरीज में 'लूमो हाइपर पिक्सेल' ‘LUMO Hyper Pixel’ और 'LUMO True Image’ इंजन दिए जाएंगे। साथ ही, Oppo Find X10 Pro Max  में 'DeepPix’ सेंसर तकनीक भी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह कम रोशनी (low-light) में बेहतर फोटोग्राफी करने में मदद करेगी। हमें पहले से ही पता है कि Oppo Find X10 सीरीज को भारत में 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन दो नए फोन्स के साथ 'ओप्पो पैड मिनी मैट डिस्प्ले एडिशन' और 'ओप्पो एन्को X4 TWS' भी पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Apple मार्च 2027 में लॉन्च करेगा iPhone 18! कीमत और फीचर्स हुए लीक

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।