Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ, कीमत सिर्फ इतने रुपये

Oppo K14 Plus: अगर आप मीड रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo ने इस सेगमेंट में अपना नया फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को K14 स्मार्टफोन सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ते हुए Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 4:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ

Oppo K14 Plus: अगर आप मीड रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo ने इस सेगमेंट में अपना नया फोन पेश कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को K14 स्मार्टफोन सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ते हुए Oppo K14 Plus लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 50MP का सिंगल बैक कैमरा सेंसर दिया गया है। अब आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ।

Oppo K14 Plus: भारत में कीमत

Oppo K14 Plus के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹29,999 है। इस डिवाइस को दो और वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹32,999 है, जबकि टॉप-एंड 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹35,999 है।


Oppo K14 Plus की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इसे कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और अन्य ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह फोन दो कलर Star White और Solar Orange ऑप्शन में पेश किया गया है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

Oppo K14 Plus: स्पेसिफिकेशन्स

Oppo K14 Plus में 6.77-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर लगा है और यह 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, प्रोसेसर में 8-कोर आर्किटेक्चर है जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है और इसमें Mali-G615 MC2 GPU भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन बैक कैमरा है, जिसे पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग के लिए 2MP के मोनोक्रोम कैमरे का सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो, इसमें 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Oppo के ColorOS 16 पर चलता है। इसका साइज 162.6 × 77.6 × 8.4 mm और वजन 207g है।

यह भी पढ़ें: 16,699 रुपये में Lava का नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।