Oppo Pad 5: Oppo Pad 5 अब ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो चुका है। Oppo ने भारत में Oppo Pad 5 के लॉन्च के साथ अपने प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार किया है। Oppo का यह नया Android टैबलेट MediaTek चिपसेट से संचालित है और इसमें 12.1 इंच का डिस्प्ले है। यह डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 10,050mAh की दमदार बैटरी है। टैबलेट दो वेरिएंट में उपलब्ध है जो WiFi और 5G कनेक्टिविटी दोनों को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इसमें AI-पावर्ड नोट लेने का फीचर भी इंटीग्रेट किया है जो डेटा को ऑर्गनाइज करने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है।
Oppo Pad 5: कीमत और उपलब्धता
Oppo Pad 5 Aurora Pink और Starlight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह डिवाइस 8GB+128GB और 8GB+256GB दो वेरिएंट में आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 26,999 रुपये और 32,999 रुपये है। Oppo का Android टैबलेट 13 जनवरी से Oppo India के ऑनलाइन ई-स्टोर, Flipkart और देश भर के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर ऑफलाइन उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दे रही है।
Oppo Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Pad 5 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 2800x1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। टैबलेट Octa-Core MediaTek Dimesity 7300 चिपसेट से संचालित है।
यह 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिस पर कंपनी का अपना ColorOS 16 लेयर है।
Oppo Pad 5 में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में क्वाड स्पीकर और 10050 mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।