Oppo Pad Mini: Oppo का अपकमिंग Pad Mini, चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च होने से पहले ही Geekbench पर सामने आ गया है। कंपनी ने हाल ही में एक ऑफिशियल वीडियो के जरिए इस टैबलेट की झलक दिखाई है, जिसमें स्लिम डिजाइन, एकसमान बेजल और बीच में लगा फ्रंट कैमरा नजर आ रहा है। कंपनी इसके साथ ही एक अधिक पावरफुल Pad 5 Pro भी तैयार कर रही है। ये टैबलेट चीन में Oppo Find X9 Ultra और Find X9S Pro हैंडसेट के साथ लॉन्च होंगे। कंपनी उसी दिन Oppo Watch X3 Mini और Oppo Enco Clip 2 को भी अनवील करेगी।
Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस की जानकारी (अनुमानित)
Oppo का एक डिवाइस, मॉडल नंबर OPD2515, Geekbench पर दिखाई दिया है, जिसे माना जा रहा है कि यह Oppo Pad Mini हो सकता है। इस बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, टैबलेट में 3.32GHz की बेस फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर चिप लगा है, जिसमें 6 कोर 3.32GHz पर और दो हाई-परफॉर्मेंस वाले कोर 3.80GHz पर चल रहे हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट हो सकता है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC से थोड़ा नीचे का माना जा रहा है। सिंगल कोर टेस्ट में इसका स्कोर 2,762 और मल्टी कोर टेस्ट में 9,037 रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका सिंगल-कोर परफॉर्मेंस Elite वेरिएंट से थोड़ा कम है, लेकिन मल्टी-कोर परफॉर्मेंस लगभग उसके करीब है।
Oppo Pad Mini की Geekbench लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि टैबलेट 12GB RAM को सपोर्ट करेगा और इसमें Android 16 पर आधारित यूजर इंटरफेस पहले से इंस्टॉल होगा।
पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, Oppo Pad Mini में 8.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 144Hz तक की रिफ्रेश रेट और 3:2 के आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करेगा। इसमें पतले बेजल और एक फ्रंट कैमरा होगा, जो किनारे पर लगा होगा। इसमें लगभग 8,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टैबलेट की मोटाई 5.39mm और वजन लगभग 279 ग्राम होने की उम्मीद है।