OPPO Service Day: 11 अगस्त को OPPO स्मार्टफोन के रिपेयर पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल्स

अगर आप ओप्पो स्मार्टफोन यूजर हैं और लंबे समय से अपने फोन की रिपेयरिंग करवाने का सोच रहे हैं, तो अब इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, ओप्पो 11 अगस्त को देशभर में OPPO Service Day सेलिब्रेट करने जा रहा है और इस खास मौके पर कंपनी अपने ग्राहकों को रिपेयर पर फ्री सर्विस का तोहफा दे रही है।

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
11 अगस्त को OPPO स्मार्टफोन के रिपेयर पर मिलेगा डिस्काउंट

OPPO Service Day: अगर आप ओप्पो स्मार्टफोन यूजर हैं और लंबे समय से अपने फोन की रिपेयरिंग करवाने का सोच रहे हैं तो समझिए अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, ओप्पो 11 अगस्त को देशभर में OPPO Service Day सेलिब्रेट करने जा रहा है और इस खास मौके पर कंपनी अपने ग्राहकों को रिपेयर पर बेहतरीन डिस्काउंट और फ्री सर्विस का तोहफा दे रही है। यह ऑफर देशभर के 570 से ज्यादा ऑफिशियल सर्विस सेंटर पर लागू होगा।

क्या-क्या बेनिफिट मिलेंगे?

कंपनी के मुताबिक, इस दिन यूजर्स को मेनबोर्ड और कैमरा रिपेयर पर 30% तक की छूट मिलेगी। डिस्प्ले बदलवाने पर 20% तक की बचत होगी और बैक कवर रिप्लेसमेंट पर 30% तक का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों को फ्री प्रोटेक्टिव फिल्म, फ्री बैक कवर, सॉफ्टवेयर अपग्रेड और फोन सैनिटाइजेशन जैसी सर्विस भी बिना किसी चार्ज के दी जाएगी। ये सभी ऑफर OPPO Reno, F, A, K और Find सीरीज के चुनिंदा मॉडलों पर लागू होंगे। जिससे रिपेयरिंग और मेंटेनेंस अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो जाएगी।


OPPO Self-Help Assistant से मिलेगी डिजिटल-फर्स्ट सर्विस

ओप्पो सिर्फ ऑफलाइन सर्विस तक सीमित नहीं है। कंपनी अपने ग्राहकों को OPPO Self-Help Assistant के जरिए डिजिटल-फर्स्ट सर्विस भी देती है, जहां यूजर्स OPPO Support ऐप और HeyTap Cloud के जरिए बैटरी ड्रेन, सॉफ्टवेयर गड़बड़ी या नेटवर्क समस्या जैसी परेशानियों का स्टेप-बाय-स्टेप समाधान पा सकते हैं। इसमें डिवाइस डायग्नोस्टिक्स, वारंटी स्टेटस, सर्विस सेंटर लोकेशन, स्पेयर पार्ट्स की कीमत और सर्विस अपॉइंटमेंट बुकिंग व ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

कंपनी हर साल मनाती है OPPO Service Day

ओप्पो का यह कदम न केवल ग्राहकों को किफायती रिपेयरिंग उपलब्ध कराता है, बल्कि ‘राइट टू रिपेयर’ को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को छोटी-मोटी दिक्कतों के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी हर साल 11 अगस्त को OPPO Service Day के तौर पर मनाती है, लेकिन इस बार मिलने वाले ऑफर्स और फ्री सर्विस ने इसे यूजर्स के लिए और भी खास बना दिया है।

यह भी पढ़ें : Poco M7 Plus 5G स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।