8000mAh बैटरी वाला Poco का नया ‘पावरफुल’ फोन लॉन्च! 28 घंटे तक चलेगा वीडियो, जानें कीमत और फीचर्स

Poco M8 Power: अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Poco ने भारत में आज अपना फ्लैगिशप फोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:28 PM
8000mAh बैटरी वाला Poco का नया ‘पावरफुल’ फोन लॉन्च!

Poco M8 Power: अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Poco ने भारत में आज अपना फ्लैगिशप फोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना लंबी बैटरी लाइफ और शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं।

बता दें कि Poco M8 के भारत में आने के कुछ महीनों बाद अब कंपनी ने M8 Power को M-Series में शामिल किया है। इस नए स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon चिपसेट भी दिया गया है।

Poco M8 Power के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन


Poco M8 Power के फ्रंट में 6.9-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 960Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। यह पैनल 100% DCI-P3 कलर गैमट को भी सपोर्ट करता है और इस पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। इस डिवाइस को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

इसके अलावा, इस डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर लगा है, साथ ही LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज भी है। यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि इसे चार साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

इसके साथ ही इस फोन को पावर देने के लिए 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चीनी कंपनी का दावा है कि यह लगातार 28 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो, Poco M8 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इसमें 'सर्कल टू सर्च' (Circle to Search), IR ब्लास्टर और कई AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर टूल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो Poco ने इस फोन को अलग लुक देने की कोशिश की है। इसके रियर पैनल पर फुल-विड्थ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट मिलते हैं। इसी मॉड्यूल के अंदर Poco की ब्रांडिंग भी दी गई है।

फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक है। इसकी मोटाई 8.4mm से थोड़ी ज्यादा है और वजन लगभग 220 ग्राम है।

भारत में Poco M8 Power की कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Poco M8 Power के 6GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹24,999 है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹27,999 है। कंपनी इन नए डिवाइस पर ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है। भारत में यह स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: ₹200 में Airtel का ‘Box Office’ ऑफर, मिलेगा 30GB डेटा से लेकर कई OTT प्लेटफॉर्म तक का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।